SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाक अधिकृत कश्मीर में है महाशक्ति पीठों में से एक पीठ, जिसका शंकराचार्य से है गहरा संबंध, पढ़ें मंदिर का इतिहास और कथा

पाक अधिकृत कश्मीर में शारदा पीठ स्थित है जिसके इतिहास और कथा के बारे में हम इस लेख में जानेंगे. इस मंदिर का आदिगुरु शंकराचार्य के साथ क्या संबंध है, इस बारे में भी जानेंगे.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 14, 2026, 09:06 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 09:11 AM IST
Join

हमेशा से ही कश्मीरी पंडितों की आस्था का केंद्र रहे शारदा पीठ आज के समय में भले ही पूरी तरह से खंडहर हो गया हो लेकिन इसकी मान्यताएं और इसका इतिहास इसे आज भी महाशक्तिपीठों में महत्वपूर्ण बनाता है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित शारदा शक्ति पीठ करीब 5000 साल पुराना मंदिर है. आइए इस प्राचीन मंदिर के बारे में विस्तार से जानेंगे.

कश्मीरी पंडितों के लिए आस्था का केंद्र शारदा पीठ

एक ऐसा भी समय था जब शारदा पीठ मंदिर आस्था के साथ ही शिक्षा का भी एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था. शारदा पीठ मुजफ्फराबााद से लगभग 140 किलोमीटर दूर और कुपवाड़ा से लगभग 30 किलोमीटर दूर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नीलम नदी के किनारे स्थित है. इतिहासकारों का मानना है कि अमरनाथ और अनंतनाग के मार्तंड सूर्य मंदिर के जैसे ही शारदा पीठ मंदिर कभी श्रद्धा का केंद्र हुआ करता था. 14 वीं शताब्दी तक शारदा पीठ प्राकृतिक आपदाओं से क्षति ग्रस्त होता रहा और समय बीतने के साथ विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर को खूब नुकसान पहुंचाया. आज स्थिति ऐसी है कि शारदा देवी मंदिर में पिछले 70 सालों से पूजा हुई ही नहीं है.

शारदा पीठ मंदिर की पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता

शारदा पीठ को लेकर ऐसी पौराणिक कथा है कि भगवान शिव ने जब देवी सती के देह को तांडव करना शुरू किया तो विष्णु जी ने देवी सती के एक-एक अंग को अपने चक्र से काटना शुरू किया. ऐसे में देवी सती का दाहिना हाथ इसी जगह पर गिरा था जिसे 18 महाशक्ति पीठों में से एक शारदा पीठ माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि शारदा पीठ शाक्त संप्रदाय को समर्पित पहला तीर्थ स्थल है, इसका मतलब ये हुआ कि कश्मीर के इसी मंदिर में मां शक्ति की उपासना सबसे पहले की गई. बाद में खीर भवानी और वैष्णो देवी मंदिर को स्थिपित किया गया. मान्यता है कि शारदा पीठ में पूज्य मां शारदा तीन शक्तियों का संगम हैं. पहली शिक्षा की देवी मां शारदा, दूसरा ज्ञान की देवी मां सरस्वती और वीणा धारण करने वाली वाग्देवी.

शंकराचार्य और रामानुजाचार्य ने यहां हासिल की बड़ी उपलब्धि

शारदा पीठ मंदिर का शंकराचार्य से भी गहरा संबंध है. ध्यान दें यह मंदिर ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है जहां पर पुराने समय में शिक्षण कार्य किया जाता था. प्राचीन समय से ही भारतीय उपमहाद्वीप में सर्वश्रेष्ठ मंदिर विश्वविद्यालयों में से एक में शारदा पीठ की गिनती होती थी. शैव संप्रदाय के जनक शंकराचार्य और वैष्णव संप्रदाय आगे बढ़ने वाले रामानुजाचार्य, इन दोनों ही महानुभावों ने शारदा पीठ आकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. 
(Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं, स्थानीय परंपराओं और उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है, किसी मान्यता या दावे की पुष्टि करना नहीं.)

और पढ़ें- बलि लेकिन सात्विक... कभी सुना है, ये है मां मुंडेश्वरी मंदिर की अनोखी परंपरा जिसमें बलि के बाद भी जी उठता है बकरा!

और पढ़ें- महिषासुर से 9 दिनों के युद्ध से लेकर जीवन चक्र तक... मां दुर्गा के नौ स्वरूप ही क्यों हैं? जानें इसका रहस्य

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES