App

शनिवार के दिन इन उपायों से शनि देव को करें प्रसन्न, पितृ दोष और व्यापार की दिक्कतें होंगी दूर!

Shaniwar Ke Upay: धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों से हम शनिदेव को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि शनिवार के दिन कौन-से उपायों को करना अति शुभ फलदायी हो सकता है.

शनिवार के दिन इन उपायों से शनि देव को करें प्रसन्न, पितृ दोष और व्यापार की दिक्कतें होंगी दूर!

हिंदू धर्म में शनि देव के लिए शनिवार का दिन समर्पित है. शनि देव सूर्यपुत्र हैं और न्याय के देवता हैं. शनिदेव ही हैं जो मनुष्य को उसका कर्मफल देते हैं. ऐसे में शनि देव के प्रभाव से कई बार व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, बाधाएं, आर्थिक हानि बढ़ सकती है. व्यक्ति को मानसिक तनाव हो सकता है. ऐसी स्थिति में अगर शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करके शनि देव को प्रसन्न कर दें तो उनके क्रूर प्रभाव को कम कर सकते हैं और उनकी कृपा से पितृ दोष और व्यापार की दिक्कतों को भी दूर कर सकते हैं. आइए जानें शनिवार के दिन कौन से उपाय करें.

तिल के तेल का जलाएं दीया

शनिवार के दिन सुबह शनि मंदिर जाकर शनि देव की पूजा करें. वहीं, शाम के समय शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं. ध्यान रखें दीया तिल के तेल से ही जलाना. इस एक उपाय को करने से शनि दोष शांत होने लगता है, संघर्ष कम होते हैं और करियर व जीवन में स्थिरता आने लगती है. दीपक जलाते समय अगर शनि मंत्र का जाप कर लें तो इस उपाय का लाभ कई गुना बढ़ सकता है. हालांकि, अपने पुरोहित-पंडित से सलाह ले लें कि कौन से शनि मंत्र का जाप करना है.

कौवे और काले कुत्ते को भोजन

शनिवार के दिन अगर कौवे को भोजन कराएं तो लाभ ही लाभ मिलेगा. इस दिन रोटी, चना या तिल की मिठाई कौवे को खिलाएं, ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होगा. काले कुत्ते को घर की आखिरी रोटी खिलाएं, दूध पिलाए या गुड़ खिलाएं, इस उपाय से भारी पितृ दोष का भी नाश हो जाएगा. व्यापार संबंधी समस्याएं दूर होंगी.

इन सामग्रियों का दान

शनिवार के दिन पहले शनि देव की पूजा करें और फिर काले तिल, काली उड़द, काले वस्त्र, काले चप्पल और सरसों के तेल का दान जरूरतमंदों में करें. इन सभी सामग्रियों का संबंध शनि ग्रह से हैं. शनिवार के दिन जब इनका दान करते हैं तो शनि देव की क्रूर दृष्टि का प्रभाव कम होता है और व्यवसाय, नौकरी, कोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में चल रहीं समस्याओं का अंत होता है.

पीपल के पेड़ की परिक्रमा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार की सुबह अगर पीपल के पेड़ में जल अर्पित करके सात परिक्रमा करें तो शनि देव तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं. इस उपाय को करते समय ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप भी करते रहें.

(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे किसी भी तरह का ज्योतिषीय परामर्श न समझें, उपाय करने से पहले पुरोहित या ज्योतिषाचार्य से अवश्य सलाह लें.)
और पढ़ें- 24 या 25 नवंबर, कब है गुरु नानक जयंती? जानें प्रकाश पर्व का महत्व

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More