App

हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर खींचतान, मुस्कुराती रहीं सैलजा, BJP ने ली चुटकी

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 17 से 22 नवंबर तक राज्य दौरे पर हैं. शुक्रवार को बागेश्वर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर अड़े रहे.

हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर खींचतान, मुस्कुराती रहीं सैलजा, BJP ने ली चुटकी
Image Credit: Social Media

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा शुक्रवार को बागेश्वर दौरे पर थीं. इस दौरान मंच पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने उत्तराखंड के सियासी गलियारे में हलचल मचा दी. मंच पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच गेंदे की माला को लेकर दिलचस्प खींचतान दिखाई दी. यशपाल आर्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को माला पहनाने के लिए अड़े रहे तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भी नेता प्रतिपक्ष को माला पहनाते मंच पर दिखे. यह नजारा देख मंच पर बैठीं कुमारी सैलजा मुस्कुराती रहीं. पूरे मामले में बीजेपी ने चुटकी भी ली है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हाथ में गेंदे की माला लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पहनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, यशपाल आर्य उन्हें रोकते हुए माला अपने हाथ में ले लेते हैं. इसके बाद वह पूर्व सीएम हरीश रावत को माला पहनाने लगते हैं. हालांकि, हरीश रावत हाथ पकड़कर मना करने लगते हैं. कुछ देर तक मंच पर यह सिलसिला जारी रहा.

सैलजा कुमारी मुस्कुराती रहीं

मंच पर दो दिग्गज नेता एक दूसरे को गेंदे की माला पहचाने को लेकर खींचतान कर रहे थे. इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा मंच पर बैठकर यह सब देखकर मुस्कुराती रहीं. हालांकि, वीडियो में कुमारी सैलजा दोनों को माला को लेकर एक-दूसरे पर जोर देते नजर आ रही हैं. बता दें कि कुमारी सैलजा 17 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड दौरे पर हैं. वह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं.  

बीजेपी ने वीडियो पोस्ट कर ली चुटकी

इस पूरी घटना को लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या हो गया यशपाल आर्य जी, माला पहन लेते आप. हरीश रावत जी ने तो आपको सिर्फ माला पहनाने का प्रयास ही किया था. इतना नाराज होने की क्या जरूरत थी. ऐसा लगता है कि आपके मन में कोई पुराना घाव है. इसलिए आप हरीश रावत जी से माला पहनना नहीं चाहते थे. जरा बताइए आपकी इन हरकतों की वजह से आपकी पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा जी को जबरदस्ती हंसने का नाटक करना पड़ा. खैर, आप लोगों के यहां तो ये रोज का मामला है.

 

 


गरुड़ बीडीसी बैठक में ग्राम प्रधानों का हंगामा

बागेश्वर के गरुड़ में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया. ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने और ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई. बैठक में एक ग्राम प्रधान अपनी मांगों का बोर्ड गले में लटकाकर पहुंचे, जिसने सबका ध्यान खींचा. इस दौरान सड़क, बिजली, पानी और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक जैसे मुद्दे छाए रहे. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब अधिकारी फोन तक नहीं उठाते तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा. बैठक में अधिकारियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More