SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बलि लेकिन सात्विक... कभी सुना है, ये है मां मुंडेश्वरी मंदिर की अनोखी परंपरा जिसमें बलि के बाद भी जी उठता है बकरा!

बिहार में कैमूर एक जगह है जहां पर शक्तिपीठ मां मुंडेश्वरी मंदिर में बड़े ही अनोखे तरीके से बिना खून बहाए बकरे की 'सात्विक बलि' दी जाती है. यह पूरी प्रक्रिया क्या है और इसे सात्विक बलि क्यों कहते हैं? इस बारे में आइए जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 11, 2026, 02:37 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 02:41 PM IST
Join

बिहार राज्य के कैमूर जिले में पंवरा पहाड़ी के शिखर पर एक शक्तिपीठ विराजमान है. यह माता मुंडेश्वरी धाम मंदिर है जो अद्भुत है और जिसका जिक्र मार्कंडेय पुराण में भी वर्णन मिलता है. धार्मिक मान्यता है कि माता के द्वार पर आकर जो भी भक्त अपनी इच्छा प्रकट करता है उसकी इच्छा पूरी होती है. नवरात्र के मौके पर मंदिर में भारी भीड़ लगती है. यह मंदिर रहस्यों से भरा है. विशेष बात ये है कि इस मंदिर में बिना रक्त बहाए ही बकरे की बलि दी जाती है. इस मंदिर से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं, जैसे गर्भ गृह के मध्य में एक पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है, जिसका रंग सूर्य के प्रकाश के साथ बदलता हुआ प्रतीत होता है. आइए मंदिर की पौराणिक मान्यता और यहां के सात्विक बलि के बारे में विस्तार से जानेंगे.

मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यता

मां मुंडेश्वरी मंदिर के एक शिलालेख के अनुसार मंदिर में रखी मूर्तियां उत्तर गुप्त काल की हैं. वहीं, यह पत्थर से बना हुआ अष्टकोणीय मंदिर है. मान्यता के अनुसार इस क्षेत्र में चंड और मुंड नाम के असुर रहा करते थे जो लोगों को सताते हैं. इस असुर को बचाने के लिए माता भवानी पृथ्वी पर आईं और सबसे पहले चंड का वध किया. इसके बाद मुंड युद्ध करते हुए पहाड़ी में ही छिप गया. लेकिन माता इस पहाड़ी में घुसकर मुंड का कर दिया. इसी के बाद माता मुंडेश्वरी देवी के नाम से जानी गईं.

मां वाराही के रूप में विराजमान भवानी

मंदिर के अंदर मां वाराही रूप में विराजमान हैं. महिष मां का वाहन है और माता की मूर्ति की भव्यता इतनी है कि उस पर किसी की भी नजर अधिक देर तक नहीं टिक पाती है. 608 फुट उंची पंवरा पहाड़ी पर यह मंदिर स्थित है जहां पर शारदीय नवरात्र, चैत्र नवरात्र से लेकर श्रावण मास, वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि पर बड़ा मेला लगता है.

रक्तहीन बलि की अनोखी परंपरा

इस मंदिर में प्राचीन काल से ही एक अनोखी बलि की प्रथा है. इस मंदिर में बकरे की बलि दी जाती है लेकिन यह बलि अन्य बलि प्रथा से अलग है. यहां बलि चढ़ जाती है लेकिन खून नहीं बहता है. प्रथा है कि पूजा होने के बाद बलि देने के लिए एक बकरे को मंदिर के गर्भ गृह में माता के सामने लाया जाता है. अब मंदिर के पुजारी बकरे के चारों पैरो को मजबूती से पकड़ते हैं व माता के चरणों में स्पर्श कर मंत्र का उच्चारण करते हैं. अब बकरे पर पूजा किया हुआ चावल छिड़का जाता है. चावल पड़ते ही बकरा अचेत हो जाता है. जब पुजारी कुछ मंत्र पढ़कर माता के चरण में पड़े फूल को बकरे पर फेंकते हैं तो बकरा नींद से जाग जाता है. इस पूरी प्रक्रिया को सात्विक बलि कहते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES