SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सितंबर में जन्मे लोगों की 5 खूबियां, एस्ट्रोलॉजर से डॉक्टर-अफसर तक इन करियर में बनाते हैं पहचान!

सितंबर में जन्मे लोगों के स्वभाव में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं कि हमेशा उनसे मिलने वालों की लाइन लगी रहती है. जानिए इनके पर्सनैलिटी ट्रेट्स और करियर के लिए बेस्‍ट फील्‍ड.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 01, 2026, 12:49 PM IST | Updated: Sep 01, 2026, 12:53 PM IST
Join

ऐस्‍ट्रोलॉजी में हर महीने में जन्‍मे लोगों की पर्सनैलिटी की पॉजिटिव-निगेटिव बातें बताई गई हैं. आज हम सितंबर महीने में पैदा हुए लोगों की पर्सनैलिटी की वो खूबियां जानते हैं, जो उन्‍हें दूसरों से अलग करती हैं. जिसके कारण वे करियर में सफलता पाते हैं, अपनी अलग पहचान बनाते हैं. ज्‍योतिषीय मान्‍यताओं के अनुसार कुछ खास फील्ड में उन्‍हें विशेष सफलता मिलती है.

सितंबर में जन्‍मे लोगों की खासियतें

1. जिम्‍मेदारी की भावना: सितंबर में जन्‍मे लोगों को आप कोई जिम्‍मेदारी दें तो निश्चिंत हो जाइए, वो काम समय पर पूरा हो जाएगा. जी हां, ये लोग हर जिम्‍मेदारी को बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करते हैं.

2. प्रॉब्‍लम सॉल्विंग एप्रोच : सितंबर में पैदा हुए लोग समस्‍याओं का रोना रोने की बजाय उसका हल खोजने में भरोसा करते हैं. इसलिए वे अच्‍छे टीम लीडर साबित होते हैं.

3. रिसर्च और नया सीखने का जुनून: जिन लोगों का जन्‍म सितंबर में हुआ हो, वे लोग हमेशा नई चीजें सीखते रहने और रिसर्च में बहुत अच्‍छे होते हैं. गहराई में जाकर विषय को समझने की खूबी उन्‍हें मेडिकल, ऐस्‍ट्रोलॉजी, टीचिंग, रिसर्च जैसे क्षेत्रों में खूब सफलता देती है. वे जिस भी क्षेत्र में जाएं हमेशा अपडेट रहते हैं.

4. अच्‍छे कम्‍युनिकेटर : सितंबर में पैदा हुए लोग कम्‍युनिकेशन में बहुत अच्‍छे होते हैं. इन लोगों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखना आता है. इस कारण भी लोग इन्‍हें पसंद करते हैं.

5. तर्क के साथ फैसले लेना : ये लोग गुस्‍से-तनाव में प्रतिक्रिया देने की बजाय सोच-समझकर बात करते हैं और फैसले लेते हैं. वे हमेशा तर्क और व्‍यवहारिक सोच के साथ डिसीजन लेते हैं, जो उन्‍हें बतौर प्रशासनिक अधिकारी, मैनेजर सफल बनाते हैं.

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए बेस्‍ट करियर फील्‍ड  

सितंबर में पैदा हुए लोगों में जो खूबियां होती हैं, उनके आधार पर इन लोगों के कुछ खास क्षेत्रों में सफल होने की संभावना ज्‍यादा रहती है. जैसे- मेडिकल प्रोफेशन, ऐस्‍ट्रोलॉजी, रिसर्च, लॉ आदि. खासतौर पर ऐसे काम, जहां रिसर्च, विश्लेषण, जिम्मेदारी, कम्युनिकेशन और लोगों को गाइड करने की जरूरत होती है, उनके लिए अच्‍छे माने जाते हैं. जैसे-

डॉक्टर/मेडिकल प्रोफेशन
IAS/IPS या प्रशासनिक सेवाएं
एस्ट्रोलॉजर/ज्योतिष
रिसर्च और साइंस
टीचिंग 
कानून
मैनेजमेंट
लेखन/एडिटिंग
अकाउंटिंग/फाइनेंस

(Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष और अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है. जन्म का महीना किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व या करियर को निश्चित रूप से तय नहीं करता. इसे सामान्य जानकारी के तौर पर लें.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES