SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रवि प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिवलिंग पर अभिषेक, भोलेबाबा की कृपा से खुलेगा भाग्य, भूल से भी न करें ये गलतियां!

Pradosh Vrat Shivling Abhishek: प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में शिवलिंग पर अभिषेक करने से जीवन के दुखों का नाश होता है और सब मंगल ही मंगल होता है. शिव जी को समर्पित रवि प्रदोष व्रत पर कैसे शिवलिंग पर अभिषेक करें और शिव जी की पूजा में कौन-सी गलतियां न करें? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 21, 2026, 18:40 IST | Updated: Nov 21, 2026, 18:47 IST
Join

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और सच्ची श्रद्धा के साथ भक्त शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं. प्रदोष व्रत पर शिव जी की उपासना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और भाग्य खुलता है. प्रदोष व्रत हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत कल यानी 22 नवंबर 2026 को रखा जाएगा. इस दिन रविवार है, ऐसे में इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. इस दिन अगर विधि-विधान से शिवलिंग पर अभिषेक करें तो जीवन से दरिद्रता, शत्रु, कर्ज, रोग और संकटों का नाश होता है. आइए जानें प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का अभिषेक कैसे करें और शिव जी की पूजा करते हुए कौन-सी गलतियां भूल से भी न करें.

कैसे करें शिवलिंग पर अभिषेक?

प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और साफ वस्त्र पहनें.
अब शिव जी का ध्यान करें और व्रत का संकल्प कर नियमित पूजा करें.
इसके बाद शाम को प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं और शिव जी की पूजा करें.
शिवलिंग पर सबसे पहले शुद्ध जल और गंगाजल अर्पित करें.
अगर आपके घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है तो कच्चे दूध और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
अगर शत्रुओं से छुटकारा पाना है तो गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
शिवलिंग पर चंदन से लेप लगाएं, भस्म, धतूरा और आक के फूल चढ़ाएं.
शिव जी को साबुत बिल्व पत्र अर्पित करें. पत्ते के चिकने हिस्से को शिवलिंग की तरफ रखें.
अब शिवलिंग के पास गाय के घी से दीया जलाएं.
अब शिव चालीसा का पाठ करें. रुद्राष्टकम का भी पाठ कर सकते हैं.
अब शिव जी की आरती कर पूजा को संपन्न करें.

न करें ये गलतियां

शिव जी की पूजा में भूल से भी केतकी के फूल अर्पित न करें. ऐसा करने से शिव जी नाराज हो जाते हैं.
टूटे हुए चावल को अक्षत के रूप में भूल से भी उपयोग में न लाएं. ऐसे अक्षत शिवलिंग पर चढ़ाने से पूजा पूर्ण नहीं होती है.
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को शंख से जल अर्पित करना अति शुभ माना जाता है. लेकिन भूल से भी शिवलिंग पर शंख से अभिषेक न करें. ऐसे करना अशुभ माना गया है.
शिवलिंग पर कांसे या तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं. भूल से भी अभिषेक करने के लिए लोहे के लोटे का उपयोग न करें. इसे अशुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को साबुत नारियल चढ़ाना शुभ होता है लेकिन शिव जी की पूजा में भूल से भी नारियल का पानी अर्पित न करें. ऐसा करना अशुभ फलदायी माना जाता है.

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. ज्योतिष से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- कब है नवंबर में रवि प्रदोष व्रत? नोट करें सही डेट और शिव जी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES