SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ratna Shastra: कैसे जानें आपके लिए नीलम शुभ या अशुभ, किन राशियों को यह रत्न देता अच्छे रिजल्ट?

Blue Sapphire Wearing Rules: नीलम रत्न का प्रभाव तेज तो है लेकिन हर किसी के लिए यह फायदेमंद नहीं होता. इसे धारण करने को लेकर किन बातों का ध्यान रखें आइए जानें.

Reported By Padma Shree Shubham
Published: Aug 30, 2026, 06:08 PM IST | Updated: Sep 02, 2026, 02:40 PM IST
Image Credit: Credit-AI
Join

Neelam Pehnne ke Laabh: शक्तिशाली रत्नों में से एक नीलम रत्न का संबंध न्याय के कारक और क्रूर ग्रहों में से एक शनि ग्रह से है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव का सबसे प्रभावशाली और तीव्र रत्न के रूप में नीलम को जाना जाता है जो सभी रत्नों में सबसे तेजी से अपना प्रभाव धारण करने वाले पर डालता है. अगर व्यक्ति पर नीलम रत्न का शुभ प्रभाव हुआ तो आत्मविश्वास बढ़ाने लगता है, व्यक्ति अनुशासन में रहने लगता है और उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होने लगती है. हालांकि, रत्न शास्त्र में इस बात पर जोर दिया जाता है कि नीलम सूट न करें तो इसे धारण न करें. नहीं तो इसके बुरे प्रभाव व्यक्ति के जीवन को बर्बाद भी कर सकता है. आइए नीलम रत्न के बारे में विस्तार से जानें.

आपके लिए नीलम शुभ या अशुभ कैसे पहचानें?

नीले कपड़े में रत्न को बांधकर 72 घंटे तक अपने साथ ही रखें. जैसे तकिए के नीचे या जेब में. इन घंटों में अपने अनुभव पर ध्यान दें. शुभ है तो धारण करें, नकारात्मकता फैल रही है तो इसे न पहनें. इस बात पर गौर करें कि क्या इस दौरान आपकी नींद अच्छी थी, क्या मन शांत था, बुरे सपने आने बंद हो गए? अगर आपका जवाब हां है तो नीलम आपके जीवन में शुभ परिणाम ला सकता है. इसे धारण करने वाले का फोकस काम के लिए बढ़ता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और विचार सकारात्मक बने रहते हैं. अगर इन दिनों बेचैनी महसूस हुई, डरावने सपने आए या गुस्सा तेज हुआ तो यह संकेत मिल रहा है कि नीलम आपके अशुभ हो सकता है.

असली नीलम की पहचान

असली नीलम साफ और पारदर्शी होता है. अगर रत्न में दरार, धुंधलापन या सफेद धब्बे दिख रहे हैं तो यह बेशक एक नकली नीलम है. खराब या नकली धारण करने से हानि हो सकती है.

इन राशियों के लिए शुभ है नीलम

ज्योतिष के अनुसार, नीलम रत्न हर किसी को बिना सोचे-समझे नहीं धारण करना चाहिए क्योंकि यह कुछ राशियों के लिए ही अनुकूल माना जाता है. जैसे शुक्र की राशि वृषभ और तुला, बुध की राशि मिथुन और कन्या, शनि की राशि मकर और कुंभ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. हालांकि इस रत्न धारण करने के लिए सिर्फ राशि का ध्यान रखना ही जरूरी नहीं है बल्कि इसके लिए गहराई से कुंडली देखनी पड़ती है.

नीलम धारण करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

नीलम पहनने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य से जरूर सलाह लें. नीलम को शनिवार के दिन पहनें तो इसका शुभ और सकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है. चांदी या पंचधातु की अंगूठी में जड़वाकर दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में इसे धारण करें. धारण करने से पहले इसे ज्योतिषाचार्य से शुद्ध और अभिमंत्रित करवाएं. नीलम को धारण करने से पहले ध्यान दें कि यह रत्न पहले से इस्तेमाल किया हुआ न हो. नीलम को धारण करने वाले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसे समय-समय पर साफ करते रहें. बार-बार इसे खुद से अलग न करें.

(डिस्क्लेमर-  यह जानकारी पारंपरिक रत्न शास्त्र एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES