SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रमा एकादशी पर किन 5 सामग्री का दान करना अति शुभ, बरसेगी मां लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा!

Rama Ekadashi 2026 Daan: इस साल रमा एकादशी व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा. रमा एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर अगर कुछ विशेष चीजों का दान करें तो इससे पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 03, 2026, 07:43 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:49 PM IST
Join

Rama Ekadashi 2026 Daan: हिंदू धर्म में रमा एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर रमा एकादशी व्रत रखने का विधान है. इस व्रत पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने व जरूरतमंदों में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानें इस दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए रमा एकादशी पर किन चीजों का दान करें.

रमा एकादशी पर किन चीजों का करें दान?

अन्न का दान

रमा एकादशी पर अन्न का दान करना अति पुण्य फलदायी माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गरीबों में अन्न का दान करने और भोजन कराने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस दिन गेहूं, चावल, आटा या दाल जैसे जरूरी अनाजों का दान करना शुभ होता है. इस दान से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है.

पीले वस्त्रों का दान

रमा एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु के प्रिय पीले रंग के वस्त्रों का दान करें. इस दिन जरूरतमंदों में और ब्राह्मणों में पीले वस्त्र दान करें. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और जीवन में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

गुड़ और चने का दान

रमा एकादशी गुरुवार के दिन है तो अगर इस दिन गुड़-चना का दान करें तो शुभ होगा. सुख-समृद्धि का घर में आगमन होगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दान से कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और भाग्य तेज होता है.

धन या फिर दक्षिणा का दान

रमा एकादशी पर सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करें या दक्षिणा दें. इस दान से जीवन में प्रसन्नता आएगी और मां लक्ष्मी की कृपा जीवन पर बनी रहेगी. धन के दान से मां लक्ष्मी का घर में स्थिर वास होता है.

फलों का दान

रमा एकादशी व्रत पर अगर मौसमी फलों का दान करें तो लाभ होगा और पुण्य की प्राप्ति होगी. इस दिन भूखों, गरीबों या फिर जरूरतमंदों में मौसमी, केला, सेब, अनार समेत कई अन्य फलों का दान कर सकते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. दान के लाभ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बताए गए हैं. किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने धर्मगुरु या ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें.)

और पढ़ें- क्या आप भी दान और दक्षिणा को एक ही समझते हैं? अंतर जान लें वरना पुण्य फल हो जाएगा शून्य 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES