)
Rama Ekadashi 2026 Daan: हिंदू धर्म में रमा एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर रमा एकादशी व्रत रखने का विधान है. इस व्रत पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने व जरूरतमंदों में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानें इस दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए रमा एकादशी पर किन चीजों का दान करें.
रमा एकादशी पर अन्न का दान करना अति पुण्य फलदायी माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गरीबों में अन्न का दान करने और भोजन कराने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस दिन गेहूं, चावल, आटा या दाल जैसे जरूरी अनाजों का दान करना शुभ होता है. इस दान से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है.
रमा एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु के प्रिय पीले रंग के वस्त्रों का दान करें. इस दिन जरूरतमंदों में और ब्राह्मणों में पीले वस्त्र दान करें. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और जीवन में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
रमा एकादशी गुरुवार के दिन है तो अगर इस दिन गुड़-चना का दान करें तो शुभ होगा. सुख-समृद्धि का घर में आगमन होगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दान से कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और भाग्य तेज होता है.
रमा एकादशी पर सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करें या दक्षिणा दें. इस दान से जीवन में प्रसन्नता आएगी और मां लक्ष्मी की कृपा जीवन पर बनी रहेगी. धन के दान से मां लक्ष्मी का घर में स्थिर वास होता है.
रमा एकादशी व्रत पर अगर मौसमी फलों का दान करें तो लाभ होगा और पुण्य की प्राप्ति होगी. इस दिन भूखों, गरीबों या फिर जरूरतमंदों में मौसमी, केला, सेब, अनार समेत कई अन्य फलों का दान कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. दान के लाभ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बताए गए हैं. किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने धर्मगुरु या ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें.)