SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वानर, मनुष्य या कोई चमत्कारी शक्ति... किसने बनाया रामसेतु? जानिए इस पुल से जुड़े 7 गहरे रहस्य!

Ram Setu Mystery: भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला पुल रामसेतु को लेकर अनेक बातें कही-सुनी जाती हैं. इस पुल को लेकर मन में ज्यादातर सवाल तो यही उठता है कि आखिर रामसेतु को किसने बनाया, क्या इसे वानरों ने बनाया या यह किसी चमत्कारी शक्ति का परिणाम है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 11, 2026, 07:20 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 07:29 PM IST
Join

रामसेतु के बारे में आज पूरी दुनिया जानती है. रामसेतु केवल पत्थरों और रेत का जोड़ नहीं है बल्कि यह आस्था और रामभक्ति का प्रतीक है. हालांकि, इसका नाम रामसेतु है और नाम से ही लगता है कि इसका श्रीराम से गहरा संबंध है लेकिन समय-समय पर प्रश्न उठते रहते हैं कि क्या इस पुल को वानरों और मनुष्य ने बनाया या कोई चमत्कारी शक्ति या प्रकृति ने इसका निर्माण किया, किसने रामसेतु बनाया और क्या हैं इसके गहरे रहस्य? आइए इस लेख में विस्तार से जानें.

1. राम सेतु कहां से कहां तक

यह चट्टानों की पतली रेखा की तरह दिखने वाला पुल समुद्र के पार तमिलनाडु राज्य में पंबन आइलैंड और श्रीलंका के मन्नार आइलैंड को आपस में जोड़ता है. रामसेतु का संबंध त्रेतायुग से है जिसका विस्तार में वर्णन महाकाव्य रामायण में मिलता है.

2. रामसेतु, नल सेतु, एडम ब्रिज

रामसेतु को एडम ब्रिज भी कहा जाता है लेकिन इसका एक और नाम नल सेतु भी है. 'वाल्मीकि रामायण' के अनुसार देव विश्वकर्मा के पुत्र नल ने इस पुल को बनाया और अग्नि देव के पुत्र नील ने इस पुल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे बनाने में वानर सेना ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया.

3. पुल की लंबाई और चौड़ाई

रामसेतु के निर्माण की गति बहुत तेज थी. चमत्कारिक रूप से यह पुल लगभग पांच दिनों में बनकर तैयार हो गया. पुल की लंबाई सौ योजन और चौड़ाई दस योजन थी. इस पुल को नल वानर की अगुआई में बनाया गया जिसके कारण ही इसे ‘नल सेतु’ नाम दिया गया.

4. तैरते हुए पत्‍थर

रामायण में इस बात का वर्णन मिलता है कि रामसेतु बनाने के लिए ऐसे पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था जो पानी में तैर जाते थे. इसके पीछे की एक कथा ये भी है कि वानरों की सेना में नल और नील नाम के दो वानर थे जिनके हाथ से समुद्र में जब पत्थर गिरते थे तो तैर जाते थे.

5. पत्‍थरों पर श्रीराम का नाम

रामसेतु को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प बात यह है कि रामसेतु बनाते समय समुद्र में पत्थरों को डालने से पहले उस पर श्रीराम का नाम लिखा जाता था जिसके कारण पत्थर डूबते नहीं थे. धार्मिक मान्यताओं में इसे श्रीराम के नाम के चमत्‍कार के रूप में देखा जाता है.

6. राम-सेतु के निर्माण से जुड़ी कथा

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण ने भगवान राम की पत्नी देवी सीता का हरण किया, उन्हें मुक्त कराने के लिए और रावण का वध करने के लिए श्रीराम की वानर सेना ने श्रीलंका को जोड़ने वाले एक पुल का निर्माण किया.

7. हजारों साल पुराना पुल

कई शोध बताते हैं कि रामसेतु हजारों साल पुराना हो सकता है. ऐसा कहा जाता है कि 1480 तक पुल पूरी तरह से समुद्र तल से ऊपर हुआ करता था लेकिन प्राकृतिक बदलावों और आपदाओं से समुद्र का पानी बढ़ गया जिससे पुल समुद्र के भीतर चला गया.

(Disclaimer- यह लेख सामान्य जानकारी धार्मिक मान्यताओं और रामायण के प्रसंगों पर आधारित है इसे ऐतिहासिक तथ्य न समझें किसी भी धार्मिक निर्णय से पहले विद्वानों से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES