SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Puja Path: स्वस्ति वाचन कर किन देवताओं का आह्वान किया जाता है, पूजा की शुरुआत और अंत से क्या है इसका संबंध?

Swasti Vachan Meaning: स्वस्ति वाचन कर किन देवताओं का आह्वान किया जाता है, स्वस्ति वाचन का पूजा के शुरू होने और अंत होने से क्या संबंध है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 19, 2026, 09:08 AM IST | Updated: Sep 19, 2026, 09:14 AM IST
Join

Swasti Vachan Significance: हिंदू धर्म में पूजा पाठ को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से ही पूजा को संपन्न माना जाता है. इन्हीं नियमों में से एक है शुभ कार्य, पूजा-पाठ या यज्ञ के दौरान स्वस्ति वाचन करना. इसके बिना किसी भी तरह का धार्मिक अनुष्ठान अधूरा माना जाता है. स्वस्ति वाचन कोई साधारण मंत्र नहीं है बल्कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा पूजा की शुरुआत में देवताओं का आह्वान किया जाता है, सरल भाषा में समझें तो स्वस्ति वाचन से मांगलिक कार्यों को शुरू करने का नियम है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि पूजा की शुरुआत और समापन से स्वस्ति वाचन का क्या संबंध है, इस मंत्र का अर्थ और इसका महत्व क्या है?

क्या है स्वस्ति वाचन मंत्र और इसका पूजा से क्या है संबंध?

स्वस्ति वाचन वैदिक परंपरा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंत्र है जिसका उच्चारण कर पूजा या धार्मिक अनुष्ठान को शुरू किया जाता है. वहीं पूजा के अंत में इस मंत्र का उच्चारण कर भूलचूक के लिए क्षमा मांगा जाता है और कल्याण के लिए प्रार्थना की जाती है. स्वस्ति वाचन को लेकर मान्यता है कि इसका पूजा के समय उच्चारण करने से बाधाएं दूर होती हैं.

स्वस्ति वाचन मंत्र

स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।

स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।

स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।

स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

स्वस्ति वाचन मंत्र का अर्थ

इस मंत्र का उच्चारण कर पूजा में इंद्र, पूषा, तार्क्ष्य और बृहस्पति देव का आह्वान किया जाता है और उनसे कल्याण की प्रार्थना की जाती है. मंत्र के द्वारा कहा जाता है कि ये देव शक्तियां हमारी रक्षा करें और जीवन में मंगल बनाए रखें. पहली पंक्ति का अर्थ है महान कीर्ति और शक्ति वाले इंद्र देवता हमारा कल्याण करें. दूसरी पंक्ति का अर्थ है संपूर्ण संसार को जानने वाले, सबके पोषणकर्ता पूषा देव हमारा मंगल करें. परंपरा अनुसार तार्क्ष्य को गरुड़ से जोड़ा जाता है. तो तीसरी पंक्ति में उनसे रक्षा और कल्याण की प्रार्थना की जाती है. चौथी पंक्ति में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव से प्रार्थना की जाती है कि वे हमारा कल्याण करें और हमें ज्ञान दे ताकि हम सही मार्ग पर चल सकें. अतं में ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः का उच्चारण कर मन की शांति की प्रार्थवा की जाती है.

दिशाओं में जल छिड़कने का क्या महत्व है?

पूजा-अनुष्ठान में स्वस्ति वाचन करते हुए शुरुआत में ही दशों दिशाओं में दर्भ या कुशा से जल का छिड़काव किया जाता है. ऐसा कर वातावरण और पूजा स्थल को शुद्ध किया जाता है और मंगल कामना की जाती है. ऐसा करते हुए भाव ये होता कि जो भी अनुष्ठान है वो पूरा हो और शांति व सकारात्मक वातावरण बना रहे. कार्य निर्विघ्न संपन्न हो.

कब किया जाता है स्वस्ति वाचन?

(Disclaimer: ये जानकारी वैदिक ग्रंथों, धार्मिक मान्यताओं के साथ ही  सामान्य जनश्रुतियों पर आधारित है. इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है. किसी भी पूजा-पाठ या मंत्र जाप को करने से पहले अपने स्थानीय पुरोहित, पंडित या धर्मगुरु से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES