SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अचानक सूखने लगी है घर की तुलसी, ऐसा होना शुभ या अशुभ? जानें क्या मिल रहे हैं गहरे संकेत

अगर आपने भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है और अचानक ही पौधा सूखने लगा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. आइए यहां जानें तुलसी का सूखना शुभ होता है या अशुभ, इससे जुड़े संकेत क्या हैं और इसके लिए कौन से उपाय करें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 12, 2026, 09:27 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 09:28 PM IST
Join

हिंदू धर्म में तुलसी केवल एक पौधा नहीं है बल्कि इस पौधे से आस्था जुड़ी हुई है. तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप मानकर लगभग हर घर में पूजा जाता है. तुलसी के पौधे को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यह घर की रक्षा करने वाला पौधा है जो घर के लोगों को हर नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है. जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह घर अपने आप ही शुद्ध और पवित्र ऊर्जा से भर जाता है. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि अच्छी देखभाल के बाद भी तुलसी का पौधा अचानक ही सूखने लगता है और उसकी पत्तियां गिरने लगती हैं. सवाल ये हैं कि ऐसा होना सामान्य है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा कारण है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि तुलसी का सूखना शुभ है या अशुभ, इससे जुड़े कौन से उपाय करें.

तुलसी सूखना शुभ या अशुभ?

तुलसी का पौधा देवी लक्ष्मी और बुध ग्रह से संबंधित है. ऐसे में अगर घर की तुलसी अचानक ही सूखने लगे तो इसे अति अशुभ माना जाता है. हो सकता है कि घर के सदस्यों का बुध कमजोर हो या जीवन में नकारात्मकता फैली हो. हालांकि, पौधा सूखने के पीछे कई बार पितृ दोष भी जिम्मेदार हो सकता है. धार्मिक मान्यता है कि अगर घर की तुलसी सूखने लगे तो घर में धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है.

तुलसी के सूखने से क्या मिल रहे हैं संकेत?

पितृ दोष का संकेत
अगर घर में अचानक ही तुलसी का पौधा सूख रहा है तो यह पितृ दोष के बुरे प्रभाव का संकेत देता है. पितृ दोष के कारण अनबन, कलह, झगड़े, धन हानि और मानसिक तनाव भी घर में बढ़ता है. ऐसे में जब घर की तुलसी अचानक सूखने लगे तो पितृ दोष निवारण के कुछ उपाय जरूर कर लें.

बुध ग्रह के बुरे प्रभाव का संकेत
अगर नया तुलसी का पौधा भी जल्द ही सूख जाता है तो यह अशुभ माना जाएगा. ऐसा होना बुध ग्रह के बुरे प्रभाव का संकेत देता है. पौधे के पत्तों का झड़ना बताता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ी हुई है. ऐसे में फिर से नया तुलसी का पौधा लाएं और उनकी विधिवत पूजा कर उनसे घर में वास करने की प्रार्थना करें.

तुलसी सूख रही है तो करें ये उपाय

सुबह-शाम तुलसी के पौधे में गंगाजल मिले हुए जल को चढ़ाएं. (एकादशी और रविवार को छोड़कर)
मां तुलसी के सामने आदर और सम्मान से घी का दीपक जलाएं.
तुलसी देवी को उत्तर दिशा या ईशान कोण में रखें. यह देवताओं की दिशा है.
कभी भी छत पर या दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा न रखें.
पितृ दोष निवारण के लिए अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण कर ब्राह्मण को सम्मान से भोजन कराएं.
तुलसी के पौधे के पास बैठें और एक मंत्र का जाप करें. मंत्र है- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'
हर मंगलवार तुलसी जी के सामने बैठें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
मंगलवार के दिन तुलसी जी को चने की दाल का भोग अर्पित करें.

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी मान्यता को थोपना नहीं है. उपाय श्रद्धा और सुविधा अनुसार अपनाएं.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES