App

आज का पंचांग : गणेश चतुर्थी और सौभाग्‍य सुंदरी व्रत का संयोग, शुभ योग में होगी पूजा, देखें 27 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: 27 नवंबर 2026 यानी कि आज मार्गशीर्ष महीने की पहली गणेश चतुर्थी है, साथ ही सौभाग्‍य सुंदरी व्रत भी रखा जाएगा. इस मौके पर शुभ-अशुभ काल, योग, नक्षत्र आदि क्‍या रहेंगे, देखें 27 नवंबर का पंचांग.

आज का पंचांग : गणेश चतुर्थी और सौभाग्‍य सुंदरी व्रत का संयोग, शुभ योग में होगी पूजा, देखें 27 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 27 November 2026: आज सुबह करीब पौने 10 बजे तक मार्गशीर्ष तृतीया तिथि रहेगी और उसके बाद चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके चलते मार्गशीर्ष कृष्‍ण तृतीया को रखा जाने वाला सौभाग्‍य सुंदरी व्रत भी किया जाएगा. वहीं मार्गशीर्ष कृष्‍ण चतुर्थी तिथि को गणाधिप संकष्‍टी चतुर्थी व्रत भी 27 नवंबर यानी कि आज रखा जाएगा. इस तरह आज 2 तिथि पड़ रही हैं, जिसमें चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है.

सौभाग्‍य सुंदरी व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है, वहीं चतुर्थी पर भगवान गणेश की. इस तरह आज पूरे शिव परिवार की पूजा का सुंदर संयोग बना है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का पूरा पंचांग.

27 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 09:48 बजे तक मार्गशीर्ष कृष्‍ण तृतीया तिथि रहेगी और इसके बाद मार्गशीर्ष चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शुक्रवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - गणेश चतुर्थी व्रत और सौभाग्‍य सुंदरी व्रत.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - दोपहर 03:08 बजे तक आद्रा नक्षत्र रहेगा. उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा.

आज के योग - देर रात 11:51 बजे तक शुभ योग रहेगा, इसके बाद शुक्‍ल योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:52 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे 
चन्द्रोदय - रात 08:32 बजे 
चन्द्रास्त - सुबह 10:34 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:17 बजे से 06:05 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
अमृत काल - सुबह 06:14 बजे से 07:39 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक 
यम गण्ड - दोपहर 02:55 बजे से शाम 04:15 बजे तक
कुलिक - सुबह 08:13 बजे से 09:33 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 09:01 बजे से 09:44 बजे तक, दोपहर 12:35 बजे से 01:18 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 01:59 बजे से 03:26 बजे तक

करण

विष्टि - सुबह 09:49 बजे तक
बव - सुबह 09:49 बजे से रात 08:11 बजे तक
बालव - रात 08:11 बजे से अगले दिन 28 नवंबर की सुबह 06:40 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो