)
दैनिक राशिफल 27 नवंबर 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज कुछ राशि वालों को प्यार और पैसे के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है. 27 नवंबर को पूरे दिन और रात चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. साथ ही आज चतुर्थी होने से भगवान गणेश की पूजा करना विशेष लाभ देगा. पढ़ें 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल.
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं. इसलिए उनकी बातों पर गौर करें. आपके कुछ पड़ोसी ही आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं. अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें. अगर व्यवसायिक लोन अथवा उधार लेने का विचार है, तो पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही ना बरतें.
उपाय- प्रातः काल भ्रमण करें और कुछ समय प्राणायाम के लिए भी जरूर निकालें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे और उसके लाभदायक नतीजे भी मिलेंगे. दूसरों की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों को ना टालें. अच्छा साहित्य पढ़ें और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें. अपनी कारोबारी पार्टियों और संपर्कों को और अधिक बढ़ाएं. नौकरी में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी. पति-पत्नी अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें. बदलते मौसम की वजह से खांसी, कफ आदि रह सकता है.
उपाय- वरिष्ठ ब्राह्मण को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3
घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. दोस्तों के साथ व्यर्थ समय व्यतीत ना करके अपने कार्यों में समर्पित रहें. फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह की समस्या आने पर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा. घर की व्यवस्था खुशनुमा और अनुशासित रहेगी. अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखना जरूरी है.
उपाय- गुरुद्वारा या मंदिर में लंगर की सेवा करें या उसके निमित्त दान दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 5
खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे. आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. कहीं निवेश करने की प्लानिंग है, तो पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें. व्यवसायिक गतिविधियों में आज सकारात्मक हलचल का समय है. महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा. वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें.
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 1
घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा. संतान की कोई गतिविधि मन को संतुष्टि देगी. किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको लक्ष्य से भटका भी सकती हैं. अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान-सम्मान प्राप्त होगा. महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 9
दूसरों से सहयोग की अपेक्षा करने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना आपको सफलता देगा. निवेश अथवा बैंक से संबंधित कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें. कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. हिसाब-किताब जैसे कार्यों में पारदर्शिता रखें. प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें. अपनी सामर्थ्य से ज्यादा मेहनत का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाकर आएं.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से आपके संपर्क बढ़ेंगे. भावनाओं में आकर आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं. अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की देखभाल स्वयं करें. कारोबार में आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त हो सकते हैं. एडवर्टाइजमेंट को भी बढ़ाएं. व्यर्थ के प्रेम संबंध आपका समय और पैसे के नुकसान का कारण बनेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा. आज आपका कोई असंभव कार्य भी बनने वाला है. किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती हैं. कारोबार में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है. पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा. ज्यादा मेहनत की वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा बच्चों को फल-मिठाइयां आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8
आज दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा और रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी. अफवाहों पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों में व्यस्त रहें. सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में आएंगे. फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे. परंतु पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा. जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा. मौसमी बीमारियों से अपना और अपने परिवार का बचाव रखें.
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और पुजारी जी से आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4
किसी खास व्यक्ति के माध्यम से कुछ नई जानकारियों की प्राप्ति होगी और कुछ नए अनुभव भी होंगे. इस समय अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखना जरूरी है. व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन और ज्यादा मजबूत होंगे. लेकिन अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें. पति-पत्नी को घर की व्यवस्था सुखद बनाए रखने में आपसी सामंजस्य की जरूरत है. थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. आपको अधिक से अधिक मानसिक आराम लेने की जरूरत है.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 5
आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा पुरानी स्मृतियां भी ताजा होंगी. पारिवारिक मामलों को व्यक्तिगत ना करें, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है. आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी. कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी. घर में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा. किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 6
आज कुछ नई जिम्मेदारियां तथा कार्यभार रहेगा, और जल्दी ही इसके आपको शुभ फल मिलेंगे. लेनदेन संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें. अगर कारोबार को लेकर कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसका समाधान मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें.
उपाय- कोई भी अहम काम करने से पहले ब्राह्मण से आशीर्वाद ले और यथा सामर्थ्य दक्षिणा दें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)