SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज का पंचांग : सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू हुआ मार्गशीर्ष महीना, रहेगा शिव योग और रोहिणी नक्षत्र

दैनिक पंचांग: हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना मार्गशीर्ष मास आज से शुरू हो गया है. भगवान कृष्‍ण का सबसे प्रिय महीना इस साल 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक रहेगा. देखें आज का पूरा पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 25, 2026, 03:00 IST | Updated: Nov 25, 2026, 03:05 IST
Image Credit: 25 नवंबर 2026, बुधवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: आज मार्गशीर्ष कृष्‍ण प्रतिपदा तिथि है यानी कि आज से मार्गशीर्ष महीना शुरू हो गया है, जिसे अगहन महीना भी कहते हैं. भगवान कृष्‍ण के प्रिय महीने की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग में हो रही है. साथ ही इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा. आज 25 नवंबर को बुधवार का दिन होने से दोपहर में राहुकाल रहेगा, जिससे अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 25 नवंबर के शुभ-अशुभ योग, नक्षत्र, काल समेत पूरा पंचांग.

25 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - शाम 04:50 बजे तक मार्गशीर्ष कृष्‍ण प्रतिपदा तिथि रहेगी और इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - बुधवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, आज शाम 04:34 बजे स्‍पष्‍ट राहु-केतु का गोचर होगा. वहीं चंद्रमा पूरे दिन और रात अपनी उच्‍च राशि वृष में रहेंगे.  

आज का नक्षत्र - रात 08:36 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा. और इसके बाद मार्गशीर्ष नक्षत्र रहेगा, जिसके नाम पर इस महीने का नाम मार्गशीर्ष नक्षत्र पड़ा है.

आज के योग - सुबह 11:59 बजे तक शिव योग रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा.

(यह भी पढ़ें- मार्गशीर्ष मास: विवाह पंचमी से गीता जयंती तक देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट) 

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:51 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे 
चन्द्रोदय - शाम 06:15 बजे 
चन्द्रास्त - अगले दिन 26 नवंबर की सुबह 08:35 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:15 बजे से 06:03 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - शाम 05:46 बजे से 07:10 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 12:13 बजे से 01:34 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 08:11 बजे से 09:32 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तक, सुबह 01:32 बजे से 02:57 बजे तक

करण

कौलव - सुबह 06:38 बजे से शाम 04:50 बजे तक
तैतिल - शाम 04:50 बजे से 26 नवंबर की तड़के सुबह 03:02 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES