आज प्रदोष व्रत पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग, 4 बजे के बाद शुरू होगा राहुकाल, देखें पंचांग
दैनिक पंचांग : आज कार्तिक मास का दूसरा प्रदोष व्रत और विश्वेश्वर व्रत रखा जाएगा. इस खास मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. चंद्रमा मेष राशि में आएंगे. देखें आज का राहुकाल, नक्षत्र समेत 22 नवंबर 2026, रविवार का पंचांग.
आज का पंचांग 22 नवंबर 2026: आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को रवि प्रदोष व्रत है. शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से रोग-संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. उस पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है और राहुकाल भी शाम को प्रदोष काल से पहले खत्म हो जाएगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज के योग, नक्षत्र, राहुकाल का समय, शुभ-अशुभ काल समेत 22 नवंबर का पंचांग.
22 नवंबर 2026 का पंचांग
आज की तिथि - कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी सुबह 04:56 बजे से शुरू होगी और पूरे दिन रहेगी. शाम को ही त्रयोदशी तिथि का प्रदोष काल होने से आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
आज का वार - रविवार.
आज के व्रत-त्योहार - प्रदोष व्रत और विश्वेश्वर व्रत.
आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र का तुला राशि में शाम 05:38 बजे प्रवेश करेंगे. वहीं चंद्रमा 22 नवंबर की सुबह 05:54 बजे मेष राशि में आएंगे.
आज का नक्षत्र - सुबह 05:54 बजे से अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.
आज के योग - तड़के सुबह 02:30 बजे से व्यातीपात योग प्रारंभ होगा और देर रात 11:49 बजे तक रहेगा.
प्रदोष काल - शाम 05:25 बजे से रात 08:04 बजे तक रहेगा. हालांकि स्थान के अनुसार, समय में कुछ बदलाव हो सकता है.
सूर्य व चंद्रमा का समय
सूर्योदय - सुबह 06:49 बजे
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे
चन्द्रोदय - दोपहर 03:39 बजे
चन्द्रास्त - 23 नवंबर की सुबह 05:08 बजे
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)
आज के शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:13 बजे से 06:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - रात 09:32 बजे से देर रात 11:02 बजे तक
आज के अशुभ काल
राहुकाल - शाम 04:15 बजे से 05:36 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:12 बजे से 01:33 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:15 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:10 बजे से 04:53 बजे तक
वर्ज्यम् - देर रात 12:31 बजे से 02:00 बजे तक
करण
कौलव - सुबह 04:57 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक
तैतिल - दोपहर 03:52 बजे से 23 नवंबर के तड़के सुबह 02:37 बजे तक
(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)