App

Panchang: लाभ पंचमी आज, राहुकाल शुरू होने से पहले कर लें पूजा-पाठ, देखें 14 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: आज लाभ पंचमी है, यह दिन बही-खाते की पूजा करने यानी कि चोपड़ा पूजन करने का विशेष दिन है. इसे सौभाग्‍य पंचमी भी कहते हैं. इस शुभ मौके पर कौन-से योग-संयोग बन रहे हैं, राहुकाल कब से कब तक है, जानने के लिए देखें 14 नवंबर का पंचांग.

Panchang: लाभ पंचमी आज, राहुकाल शुरू होने से पहले कर लें पूजा-पाठ, देखें 14 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग. (Photo:Zee News)

Aaj Ka Panchang 14 November 2026: लाभ पंचमी पर्व कार्तिक शुक्‍ल पंचमी तिथि को मनाते हैं. इस दिन मां लक्ष्‍मी, भगवान गणेश और मां सरस्‍वती की पूजा करते हैं. साथ ही व्‍यापारी वर्ग बही-खाते की पूजा करते हैं. इसे आम बोलचाल की भाषा में चोपड़ा पूजन भी कहते हैं. पंचांग के अनुसार, इस शुभ मौके पर शूल योग बन रहा है. शूल योग को ज्‍योतिष में शुभ कार्य करने के लिए वर्जित माना गया है. वहीं राहुकाल सुबह 09:27 AM से 10:49 AM तक है. ऐसे में आज राहुकाल प्रारंभ होने से पहले ही पूजा करना शुभ रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 14 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांग.

14 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 14 नवंबर की देर रात 11:24 बजे तक कार्तिक शुक्‍ल पंचमी तिथि रहेगी और इसके बाद षष्‍ठी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शनिवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - लाभ पंचमी या सौभाग्‍य पंचमी. (यह भी पढ़ें: सिर्फ बिजनेस ही नहीं जॉब करने वालों के लिए भी खास है लाभ पंचमी, ये उपाय दिलाएंगे तरक्‍की) 

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 नवंबर 2026 की सुबह 05:57 बजे से शुक्र ग्रह कन्‍या राशि में मार्गी हो रहे हैं. वहीं चंद्रमा पूरे दिन और रात धनु राशि में ही संचरण करेंगे.

आज का नक्षत्र - रात 08:24 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्‍तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा.

आज के योग - सुबह 05:22 बजे से शूल योग प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:43 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:38 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 10:53 बजे 
चन्द्रास्त - रात 09:41 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:08 बजे से 05:56 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - दोपहर 02:58 बजे से शाम 04:46 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 09:27 बजे से 10:49 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 01:33 बजे से 02:54 बजे तक
कुलिक - सुबह 06:43 बजे से 08:05 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:11 बजे से 08:54 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 05:25 बजे से 07:13 बजे तक

करण

बव - सुबह 10:03 बजे तक
बालव - सुबह 10:03 बजे से देर रात 11:24 बजे तक
कौलव - देर रात 11:24 बजे से 15 नवंबर की दोपहर 12:44 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More