भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Rashifal 14 November: लाभ पंचमी पर मार्गी होंगे शुक्र, मिथुन समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Rashifal 14 November: लाभ पंचमी पर मार्गी होंगे शुक्र, मिथुन समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj ka Rashifal 14 November 2026 : आज लाभ पंचमी पर्व मनाया जा रहा है, जिसे सौभाग्‍य पंचमी भी कहते हैं. वहीं चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में रहेंगे. साथ ही 2 अशुभ योग भी आज बन रहे हैं. आपके लिए दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें 14 नवंबर का राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 14, 2026, 01:07 IST|Updated: Nov 14, 2026, 01:10 IST
joinshare
Rashifal 14 November: लाभ पंचमी पर मार्गी होंगे शुक्र, मिथुन समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
Image Credit: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

Horoscope Today 14 November 2026 : कार्तिक शुक्‍ल पंचमी को लाभ पंचमी पर्व मनाया जाता है. इस मौके पर आज 2 अशुभ योग शूल योग और गण्‍ड योग बन रहे हैं. वहीं चंद्रमा पूरे दिन और रात धनु राशि में रहेंगे. साथ ही आज से शुक्र ग्रह भी मार्गी हो रहे हैं, यानी कि कन्‍या राशि में आज से सीधी चाल चलेंगे. इन सभी शुभ-अशुभ योगों और बदलावों के बीच 12 राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें 14 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.

मेष राशि 14 नवंबर 2026

किसी मित्र अथवा संबंधी के प्रति गलतफहमी दूर होगी. कोई भी समस्या सुलझाने का अनुकूल समय है. खर्चे बढ़ेंगे. परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से परेशानी महसूस नहीं होगी. कारोबार में धन संबंधी दिक्कतों के कारण जो कार्य रुके हुए थे, आज उनमें गति आने की संभावना है. आपसी सामंजस्य रखना वैवाहिक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा. मौसम कुछ प्रतिकूल रहेगा. अपनी लाइफ स्टाइल को व्यवस्थित रखें. 
उपाय- जरूरतमंद बुजुर्गों की यथा सामर्थ्य सहायता करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 3

वृष राशि 14 नवंबर 2026

किसी पारिवारिक सदस्य की तरफ से कोई संतोषजनक सूचना मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा. अगर कोई खास मीटिंग है, तो आज स्थगित रखें या बहुत ही सावधानी पूर्वक करें. लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें. बेरोजगार लोगों को आज कोई अवसर मिल सकता है. पति-पत्नी व्यक्तिगत समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें. नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है. 
उपाय- दुर्गा स्तुति करें तथा कन्याओं को कुछ उपहार आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ब्राउन
भाग्यशाली अंक- 8     

मिथुन राशि 14 नवंबर 2026

अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप ही आपका सहयोग करेगा. कोई काम मनोनुकूल ना होने से तनाव ना लें. धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखें. व्यवसाय में बहुत ही सूझबूझ से निर्णय लेने की जरूरत है. जोखिम पूर्ण तथा गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें. परिजनों तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सिर्फ किसी बात को लेकर कुछ तनाव रह सकता है.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें. 
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 6     

कर्क राशि 14 नवंबर 2026

दिनभर कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेगी. परंतु साथ ही शुभ परिणाम भी मिलेंगे. कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं. व्यवसाय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी. जिन्हें पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी. प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे तथा मर्यादा पूर्ण रहेंगे. आपकी ही लापरवाही की वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है. 
उपाय- आदित्य हृदय स्‍तोत्र का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

सिंह राशि 14 नवंबर 2026

अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा. किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद बढ़ सकता है. कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें. पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य की किसी भी समस्या में प्राकृतिक इलाज लेना बेहतर होगा. 
उपाय- हनुमान जी के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

कन्या राशि 14 नवंबर 2026

किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेंगी. किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है. अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने से व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा. व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से परेशान लोग लापरवाही ना बरतें. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

तुला राशि 14 नवंबर 2026

किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा. अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. व्यवसाय में कुछ समस्याएं रहेंगी. अजनबी अथवा विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है. तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें. 
उपाय- किसी वरिष्ठ ब्राह्मण को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक राशि 14 नवंबर 2026

सही समय पर सही निर्णय लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा. अगर आपके किसी कार्य में रुकावट आती है, तो इसका मुख्य कारण आपके अनुभव में कमी ही होगा. व्यवसाय संबंधी गतिविधियां ऑनलाइन और फोन द्वारा ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें. वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन तालमेल रहेगा. कमजोरी और बेचैनी जैसी समस्या परेशान करेगी. 
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि 14 नवंबर 2026

किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है. अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभाल कर रखें. व्यापार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा. कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को मधुर रखें. घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा. इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है. सावधानी बरतें. 
उपाय- ब्राह्मण को फल-दक्षिणा आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5     

मकर राशि 14 नवंबर 2026

दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजनाएं बना लें. रुके हुए कुछ कार्यों में आज गति आएगी. कहीं निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले की तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है. व्यवसाय में कोई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है साथ ही कार्य प्रणाली भी बेहतर होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी. उपाय- सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- मेहरून
भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ राशि 14 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का आज समाधान मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. भावनाओं में बहकर किसी से भी अपनी गतिविधियों और योजनाओं की चर्चा ना करें. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा. उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. इस समय खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी. 
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि 14 नवंबर 2026

समय बहुत ही अनुकूल है. आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त होकर आगे बढ़ेंगे. किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय मौन रहना ज्यादा अच्छा है. व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि आप समस्याओं को हल करने में सक्षम भी रहेंगे. अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा. असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    Panchang: लाभ पंचमी आज, राहुकाल शुरू होने से पहले कर लें पूजा-पाठ, देखें 14 नवंबर का पंचांग

    Panchang: लाभ पंचमी आज, राहुकाल शुरू होने से पहले कर लें पूजा-पाठ, देखें 14 नवंबर का पंचांग

    2

    Rashifal 14 November: लाभ पंचमी पर मार्गी होंगे शुक्र, मिथुन समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

    3

    एक सर्वर ने दुनिया में कैसे 'डिजिटल लॉकडाउन' लगा दिया? 74 देशों में कामकाज ठप और 5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

    4

    एनवीडिया के 50 हजार चिप कहां गायब हो गए? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा ये डर, चीन कनेक्शन में घिरे ट्रंप

    5

    पटना के एक दर्जन से अधिक पार्कों में होगी छठ पूजा, जू की झील से लेकर इको पार्क तक व्रतियों के लिए होंगे खास इंतजाम

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.