SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: आज सुकर्मा योग का संयोग, 12 नवंबर के पंचांग में देखें राहुकाल समेत सारी डिटेल्‍स

Today Panchang: आज शाम 06:09 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही सुकर्मा योग बन रहा है. दोपहर में डेढ़ बजे से राहुकाल शुरू होगा. देखें 12 नवंबर का दैनिक पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 12, 2026, 01:28 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 01:30 AM IST
Image Credit: 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News )
Join

Aaj Ka Panchang 12 November 2026: कार्तिक महीने के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया आज शाम तक रहेगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी. वहीं दोपहर तक ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र रहेगा और फिर मूल नक्षत्र शुरू होगा. आज सुकर्मा योग रहेगा. चंद्रमा के वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में जाने से अशुभ विंछुड़ो योग समाप्‍त होगा. दोपहर में 01:33 बजे से 02:55 बजे तक राहुकाल रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दैनिक पंचांग.

12 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - आज शाम 06:09 बजे तक कार्तिक शुक्‍ल तृतीया तिथि रहेगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - गुरुवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - गुरुवार व्रत.

आज के ग्रह गोचर - दोपहर 02:18 बजे चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं रात 08:30 बजे मंगल गोचर करके सिंह राशि में आएंगे.

आज का नक्षत्र - दोपहर 02:19 बजे तक ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा.

आज के योग - तड़के सुबह 03:40 बजे से सुकर्मा योग प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.  

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:42 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:39 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 09:16 बजे 
चन्द्रास्त - शाम 07:54 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:07 बजे से 05:55 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - None

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 01:33 बजे से 02:55 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 06:42 बजे से 08:04 बजे तक
कुलिक - सुबह 09:26 बजे से 10:48 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 10:21 बजे से 11:05 बजे तक, दोपहर 02:44 बजे से 03:27 बजे तक
वर्ज्यम् - देर रात 11:18 बजे से 01:06 बजे तक

करण

गर - सुबह 04:59 बजे से शाम 06:09 बजे तक
वणिज - शाम 06:09 बजे से अगले दिन 13 नवंबर की सुबह 07:24 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES