SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: भाई दूज और यम द्वितीया आज, भाई को तिलक लगाने का ये है शुभ मुहूर्त, देखें 11 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: भाई दूज पर्व आज है और साथ ही इसे यम द्वितीया भी कहते हैं क्‍योंकि आज ही के दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था, जिसके चलते भाई दूज पर्व मनाया जाता है. देखें भाई दूज 11 नवंबर का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 11, 2026, 01:12 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 01:15 AM IST
Image Credit: 11 नवंबर 2026, बुधवार की दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 11 November 2026: कार्तिक शुक्‍ल द्वितीया यानी कि भाई दूज 5 दिन के दीपोत्‍सव पर्व का आखिरी दिन होता है, जो कि इस साल 11 नवंबर को यानी कि आज है. साथ ही आज यमुना नदी में स्‍नान करना बेहद शुभ माना जाता है, जो कि यमराज की बहन हैं. इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं. साथ ही अपने हाथ से बनाकर भाई को भोजन कराती हैं. उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, इससे अकाल मृत्‍यु का डर दूर होता है. वहीं भाई बहन को शगुन या भेंट देते हैं.

इस साल भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक है. देखें आज की तिथि, शुभ-अशुभ काल, नक्षत्र, राहुकाल आदि.

11 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 11 नवंबर की तड़के सुबह 03:53 बजे तक कार्तिक शुक्‍ल द्वितीया तिथि है और इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - बुधवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - भाई दूज, यम द्वितीया.

आज के ग्रह गोचर - आज चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे विंछुड़ो योग बनेगा.

आज का नक्षत्र - सुबह 11:38 बजे तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - सुबह 03:09 बजे से अतिगण्‍ड योग प्रारंभ होगा, जो कि पूरे दिन रहेगा. इस योग विघ्‍न-बाधा और संकट देता है.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:42 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:39 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 08:22 बजे 
चन्द्रास्त - शाम 07:03 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:06 बजे से 05:54 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - सुबह 04:31 बजे से 06:17 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 12:10 बजे से 01:33 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 08:04 बजे से 09:26 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 05:51 बजे से 07:38 बजे तक

करण

कौलव - 10 व 11 नवंबर की देर रात 02:54 बजे से 11 नवंबर की दोपहर 03:53 बजे तक
तैतिल - दोपहर 03:53 बजे से 12 नवंबर की तड़के सुबह 04:59 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES