SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: अहोई अष्‍टमी पर रवि पुष्‍य और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, 1 नवंबर के पंचांग में देखें पूजा मुहूर्त

Today Panchang: आज अहोई अष्‍टमी है इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है और संतान की लंबी उम्र के लिए मांएं व्रत रखती हैं. अच्‍छी बात यह है कि इस दिन रवि पुष्‍य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. देखें 1 नवंबर 2026, रविवार का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 01, 2026, 04:07 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 1 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 1 November 2026: बिहार, यूपी, दिल्‍ली में अहोई अष्‍टमी व्रत रखा जाता है. यह व्रत मांएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्‍छी सेहत और समृद्धि की कामना करते हुए रखती हैं. साथ ही आज मासिक कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी भी है. आज राधाकुंड स्‍नान भी है. इन शुभ मौकों पर रवि पुष्‍य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अत्‍यंत शुभ संयोग बन रहा है. शाम को सवा 4 बजे के बाद राहुकाल रहेगा. देखें 1 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग.

1 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - दोपहर 02:51 बजे तक कार्तिक कृष्‍ण पक्ष सप्‍तमी रहेगी और उसके बाद अष्‍टमी तिथि शुरू होगी. अहोई अष्‍टमी की पूजा शाम को तारे निकलने के बाद उन्‍हें अर्घ्‍य देकर संपन्‍न होती है. इसलिए अहोई अष्‍टमी व्रत आज ही रखा जाएगा.

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - अहोई अष्‍टमी व्रत और मासिक कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी व्रत.  

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा कर्क में गोचर करेंगे. साथ ही सूर्य-शनि षडाष्‍टक योग बनाएंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 05:39 बजे से पूरे दिन पुष्‍य नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - दोपहर 02:39 बजे तक साध्‍य योग रहेगा और इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:36 बजे
सूर्यास्त - शाम 05:44 बजे 
चन्द्रोदय - देर रात 11:52 बजे 
चन्द्रास्त - दोपहर 12:41 बजे

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM – 05:48 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 10:23 PM – 11:55 PM

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:21 बजे से शाम 05:44 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:10 बजे से 01:34 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:21 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:15 बजे से 05:00 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 01:16 बजे से 02:47 बजे तक

करण

बव - तड़के सुबह 03:52 बजे से दोपहर 02:52 बजे तक
बालव - दोपहर 02:52 बजे से देर रात 01:58 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES