App

नरक चतुर्दशी पर इन चीजों का दान दिलाता है अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति, जानिए सही नियम

नरक चतुर्दशी के दिन अन्न, वस्त्र, दीप और काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे पापों और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है. साथ ही, यमराज के सामने लगातार दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है.

नरक चतुर्दशी पर इन चीजों का दान दिलाता है अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति, जानिए सही नियम

नरक चतुर्दशी त्योहार के बारे में आपने सुना होगा. ये दिवाली के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है. इसे छोटी दीवाली भी कहा जाता है.

कुछ लोग इसे रूप चौदस के नाम से भी जानते हैं. इस दिन का धार्मिक शास्त्रों में बहुत बड़ा महत्व है.

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस खास दिन पर किस भगवान की पूजा होती होगी, तो इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है.

साथ ही मां काली और यमराज को भी पूजा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई पाप मिट जाते हैं.

दान देने से अकाल मौत का डर भी खत्म होता है. आज हम इस खबर में जानेंगे कि हमें इस दिन क्या दान करना चाहिए.

अन्न और भोजन का दान

इस त्योहार की शाम को यमराज के लिए दीया जलाया जाता है. इसके साथ ही गरीबों को अनाज देना बहुत अच्छा होता है.

जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना बड़ा पुण्य माना गया है. ऐसा करने से घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती है. इतना ही नहीं इससे घर के लोगों की उम्र भी लंबी होती है.

गर्म कपड़े और वस्त्र दान

इस पवित्र दिन पर गरीबों को कपड़े देना बहुत शुभ होता है. क्योंकि ठंड का मौसम शुरू हो रहा है. ऐसे में जरूरतमंदों को कंबल देना बहुत अच्छा है.

शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से किस्मत मजबूत होती है. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है.

दीप और तिल का दान

इस दिन दीप दान करने का बहुत बड़ा नियम है. लोग मंदिरों और घर की चौखट पर दीये जलाते हैं.

पूजा में काले तिल का भी बहुत काम होता है. इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए. इससे ग्रह शांत होते हैं और बुरी ऊर्जा दूर भागती है.

फल और मिठाइयों का दान

त्योहार के दिन बच्चों को फल बांटना चाहिए. अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को मिठाई भी देनी चाहिए.

इससे घर में सुख और शांति आती है. इस तरह के दान से घर का भंडार हमेशा भरा रहता है. परिवार में हमेशा खुशहाली रहती है.

दान करने का असली फायदा

नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहते हैं. इस दिन शरीर और मन दोनों को साफ रखा जाता है.

दान करने से हमारे पुराने पाप कम होते हैं. जब आप किसी गरीब की मदद करते हैं, तो मन को बहुत शांति मिलती है. इसीलिए हमारे धर्म में दान को सबसे बड़ा काम बताया गया है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं और धार्मिक शास्त्रों पर आधारित हैं. हम इसकी सत्यता या सटीकता की पुष्टि नहीं करते हैं. किसी भी नियम को मानने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ या पंडित की सलाह जरूर लें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो