Maa Durga Names for Baby Girl: दुर्गा पूजा का त्योहार शक्ति पूजा का एक बहुत ही शुभ अवसर होता है. मां दुर्गा की भक्ति, और आस्था में डूब जानें के पर्व नवरात्र का उत्सव भक्त पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. ध्यान दें नवरात्र पर्व पर जब घर में किसी बच्ची का जन्म होता है तो इसे लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता होती है कि उस घर-परिवार पर मां दुर्गा की विशेष कृपा है. ऐसे में त्योहार की खुशी बढ़ जाती है. बेटी के जन्म के बाद उनके लिए माता-पिता नाम चुनते हैं और इसके लिए कई घरों में नामकरण संस्कार का आयोजन भी किया जाता है. अगर आपके घर में भी नवरात्र के शुभ मौके पर देवी स्वरूप बिटिया का जन्म हुआ है तो उसके लिए आप मां दुर्गा या नवरात्र जुड़े सुंदर नाम चुन सकते हैं. यहां हम आपके लिए प्यारे, सुंदर और मां दुर्गा से जुड़े नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए इस पर एक नजर डालिए.
माहेश्वरी: माहेश्वरी यानी शिव जी की पत्नी.
भवानी: माता दुर्गा के 108 नामों में से एक भवानी भी है.
नित्या: माता लक्ष्मी के नाम में से नित्या को अति शुभ माना जाता है.
अन्विता: यह नाम माता दुर्गा के नाम में से एक है, जो भगवान शिव से जोड़ा जाता है.
अनिका: इसका अर्थ होता है जो अनेकों में एक है. यह नाम देवी दुर्गा का एक नाम है.
भव्या: भव्या नाम का अर्थ है भव्य, सुंदर, तेजस्वी.
ईशानी: मां पार्वती के नाम में से एक ईशानी आपकी बेटी के लिए अच्छा नाम हो सकता है है.
भैरवी: यह माता दुर्गा के नाम में से एक है, जिसका अर्थ होता है जिससे सभी लोग डरें.
भवप्रीता: यह माता दुर्गा के नाम में से ही एक है जिसका मतलब 'ब्रह्माण्ड की प्रिय' होता है.
भाविनी: माता दुर्गा के नाम में से एक भाविनी का 'मतलब सबसे सुंदर' होता है.
चित्रा: चित्रा नाम का मतलब चमकीला होता है. इसे उज्ज्वल और अद्भुत अर्थ में भी लिया जाता है.
शैलजा: इसका अर्थ है पर्वत की बेटी होता है यानी मां पार्वती जो हिमालय की पुत्री है.
चिन्मयी: चिन्मयी नाम को मां दुर्गा के 108 नामों में एक माना जाता है जो देवी के दिव्य व ज्ञानमय वरूप को दर्शाता है.
आर्या: आर्या नाम का मतलब है श्रेष्ठ, पूजनीय और उत्तम आचरण करने वाली.
अनंता: अनंता नाम देवी दुर्गा और पार्वती के नामों में से ही एक है. जिसका अर्थ है वह जिसका कभी अंत न हो.
(Disclaimer: यह नामों की लिस्ट धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है। नाम का चयन व्यक्तिगत पसंद और परिवार की सहमति से करें।)