SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, इस महीने भूल से भी न करें ये 3 गलतियां, ये हैं पूजा के जरूरी नियम!

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास अति पवित्र और पुण्यदायी माना गया है. इस माह को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की उपासना के लिए उत्तम माना जाता है. आइए जानें, इस माह में कौन-से काम भूल से भी न करें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 25, 2026, 06:38 IST | Updated: Nov 25, 2026, 06:46 IST
Join

Margashirsha Month 2026: हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष मास साल का नौवां महीना है जिसका एक नाम अगहन भी है. इस साल मार्गशीर्ष मास की शुरुआत आज से यानी 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है. यह महीना 23 दिसंबर 2026, बुधवार तक बना रहेगा. इस महीने का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है. भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा से लेकर गीता पाठ, स्नान-दान और मंत्र जाप के लिए मार्गशीर्ष मास को अति उत्तम माना गया है.

मार्गशीर्ष मास का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास का बड़ा महत्व है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यह महीने भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है. ऐसे में इस माह में श्रीहरि या उनके रूप श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत होने लगता है. श्रीमद्भगवद्गीता के विभूति योग में श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं, ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’, यानी मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं. ऐसे में मार्गशीर्ष माह को श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. इस माह में विष्णु जी और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप किया जाता है और दान-पुण्य किए जाते हैं. हालांकि, इस माह में कुछ गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए. इसके साथ ही पूजा से जुड़े जरूरी नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए. आइए जानें मार्गशीर्ष मास में कौन-से काम भूल से भी न करें.

मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी न करें ये काम

तामसिक भोजन न करें

मार्गशीर्ष माह में भूल से भी तामसिक भोजन न करें. जैसे लहसुन, प्याज से बना भोजन, मांस, मदिरा आदि का सेवन इस माह में वर्जित है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस माह में तामसिक भोजन करने से आध्यात्मिक एकाग्रता बाधित होती है और शरीर व मन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

कड़वी बातें न बोलें

विशेष रूप से मार्गशीर्ष माह में किसी भी असहाय और अपने घर के बड़ों का अपमान न करें. इससे भगवान रूठ जाते हैं और आपका भाग्य भी खराब होता है. इस माह विवादों से दूर रहें और किसी को भी कड़वी बातें न बोलें. मन को शांत रखें

खरमास और मांगलिक कार्य

सूर्य 16 दिसंबर, बुधवार को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तब से लेकर मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक खरमास चलेगा. ऐसे में मांगलिक कार्यों को इस अवधि में करने से बचें. जैसे- विवाह, गृह प्रवेश या किसी और मांगलिक कार्य को खरमास तक रोक दें. धनु या मीन राशि में रहते हुए सूर्य की स्थिति कमजोर और धीमी हो जाती है, ऐसे में इस समय शुभ मांगलिक कार्यों को नहीं किया जाता है.

मार्गशीर्ष माह में पूजा के नियम

श्रीहरि या उनके ही स्वरूप भगवान कृष्ण की पूजा में पीले पुष्प और तुलसी दल जरूर रखें.
हर दिन विस्तृत पूजा न कर पाएं तो घर के मंदिर में एक शुद्ध घी का दीया जरूर जलाएं.
हर दिन पूजा के समय 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप  करना शुभ होगा.
मार्गशीर्ष मास में अन्न, गर्म वस्त्र या कंबल आदि का दान करें.
तुलसी पूजन करें. इस माह में सुबह-शाम एक घी का दीपक तुलसी देवी के सामने जरूर जलाएं.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, कोई भी उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य से सलाह लें, समझदारी से निर्णय लें.)

और पढ़ें- प्रसाद बांटने के पीछे छिपा है 'मेरा से सबका' होने का भाव: देवता को चढ़ाए भोग का असली मतलब क्या है?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES