8 या 9 दिसंबर, मार्गशीर्ष अमावस्या कब? जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, तर्पण का समय और तिथि का महत्व
मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर स्नान-दान करने का विशेष महत्व है. इस तिथि पर पितरों का तर्पण करना अति शुभ माना जाता है. आइए जानें इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि कब है और स्नान-दान का मुहूर्त क्या है.
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि पितरों के तर्पण के लिए समर्पित है, इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विशेष महत्व है. इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को है. इस दिन गंगा नदी में स्नान करना या पास के ही किसी पवित्र नदी में स्नान करना अति शुभ फलदायी होता है. इस दिन स्नान करने के बाद दान और पूजा करने से जीवन के पाप कटते हैं. मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर शुभ समय पर पितरों का तर्पण करना भी शुभ होता है. आइए जानें मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि इस साल कब है, इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और का पितरों के तर्पण का समय क्या है.
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 कब?
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को सुबह 04:12 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 9 दिसंबर को सुबह 06:21 बजे होगा. उदयातिथि के अनुसार स्नान-दान के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 8 दिसंबर 2026 को मान्य होगी.
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:13 बजे से लेकर सुबह 06:07 बजे तक.
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक.
- विजय मुहूर्त-दोपहर 01:57 बजे से दोपहर 02:08 बजे तक.
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 तर्पण का समय
मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है. इस तरह इस साल की मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर तर्पण और श्राद्ध कर्म का समय सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 02:30 बजे तक होगा. यह समय पितरों के तर्पण के लिए उत्तम होगा.
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 धार्मिक महत्व
मार्गशीर्ष महीना श्रीकृष्ण को अति प्रिय है. भगवान गीता में कहते हैं मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं. ऐसे में इस माह में श्री कृष्ण और भगवान विष्णु की उपासना करने का विशेष महत्व है. वहीं, इस माह की अमावस्या तिथि पर स्नान-दान करने और पितरों का तर्पण व श्राद्ध करने से घर से पितृदोष दूर होता है. इन कार्यों से पितर शांत होकर परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
(Disclaimer- इस टॉपिक के हिसाब सेयह लेख मार्गशीर्ष अमावस्या और पंचांग आधारित मुहूर्तों पर आधारित है, इसमें दी गई जानकारी सामान्य श्रद्धा से जुड़ी है, कृपया सटीक समय के लिए स्थानीय पंचांग से पुष्टि करें.)
और पढ़ें- उत्पन्ना एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, नौकरी और धन की दिक्कतें होंगी दूर, बढ़ेगी घर की सुख-समृद्धि!