)
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने को अति शुभ माना गया है. इस माह में भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है. भगवद्गीता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि वे महीनों में मार्गशीर्ष हैं. यही कारण है कि इस महीने को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. इस माह में पूजा-अर्चना और गीता के पाठ का विशेष महत्व है. मार्गशीर्ष महीने में जन्मे बच्चे या बच्ची के लिए भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और श्रीकृष्ण से जुड़े सुंदर नाम चुन सकते हैं. आइए कुछ ट्रेंडी, सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट देखें.
वासुदेव: यह नाम श्रीकृष्ण का है. इसका मतलब है वसुदेव के पुत्र यानी श्रीकृष्ण
पद्मनाभ: इस नाम का अर्थ है वो जिनकी नाभि से कमल निकलता हो यानी विष्णु जी.
मुकुंद: इस नाम का अर्थ है मोक्ष देने वाले यानी भगवान श्रीकृष्ण.
श्रीधर: श्री यानी लक्ष्मी और धर का मतलब धारण करने वाले, इस नाम का अर्थ है विष्णु जी.
वेदांत: वेदांत नाम का अर्थ है वेदों का सार या अंतिम ज्ञान. यह शुभ माना जाता है.
राधिका: राधा रानी को राधिका कहते हैं जो प्रेम, भक्ति और समर्पण की देवी हैं.
राधा: अपनी बिटिया को श्रीकृष्ण की परम प्रिया राधा रानी का नाम दे सकते हैं.
काव्या: काव्या नाम हमेशा से ट्रेंड में रहा है. इसका अर्थ है कविता या कोई सुंदर रचना. इस नाम को अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
वेदिका: इसका अर्थ पवित्र स्थान, वेदों से जुड़ी या ज्ञान की भूमि होता है.
श्रेया: इस नाम का अर्थ है सुंदर, शुभ और श्रेष्ठ, यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
सान्वी: देवी लक्ष्मी का नाम सान्वी है, इस नाम को अपनी बिटिया के लिए चुनें.
अहाना: अहाना नाम का अर्थ है सुबह की पहली किरण, यह नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
देवांशी: देवांशी शब्द का अर्थ है देवताओं का अंश, यह नाम हमेशा से ही बहुत सुंदर माना गया है.
(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य धार्मिक जानकारी के लिए है, बच्चे का नाम रखने से पहले परिवार, गुरु या ज्योतिषाचार्य से अवश्य सलाह लें, कृपया इसे ही अंतिम सलाह न मानें.)