SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छोटा-सा श्लोक, खोल देगा आपकी आंखें! विदुर नीति से जानें धृतराष्ट्र जैसी गलती का क्या होता है अंजाम

इस आर्टिकल में महाभारत के उद्योग पर्व और विदुर नीति के श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि कैसे धृतराष्ट्र जैसा अंधा पुत्रमोह और पक्षपात आज के समय में हमारे परिवार, करियर और बिजनेस को तबाही की ओर ले जाता है और इससे कैसे बचा जाए.

Written By Harsh Singh
Published: Sep 03, 2026, 06:12 PM IST | Updated: Sep 03, 2026, 06:34 PM IST
Join

अंधा प्रेम और पक्षपात इंसान की सोचने की क्षमता खत्म कर देता है. अपनों के प्रति अंधा मोह परिवार और काम दोनों को बर्बाद कर देता है. महाभारत में धृतराष्ट्र का पुत्रमोह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

महात्मा विदुर ने उद्योग पर्व जिसे महाभारत महाकाव्य का पांचवां पर्व कहा जाता है, इसमें इस विषय पर बहुत साफ बातें लिखी हैं. 

इस खबर में हम जानेंगे कि विदुर नीति के नियम आज के समय में हमारे परिवार और बिजनेस को तबाही से कैसे बचा सकते हैं.

महाभारत में धृतराष्ट्र का अपने बेटे के प्रति अंधा प्यार

महाभारत के उद्योग पर्व में महात्मा विदुर और राजा धृतराष्ट्र के बीच बातचीत को काफी अच्छे से लिखा गाया है. धृतराष्ट्र बहुत अच्छे से जानते थे कि दुर्योधन गलत रास्ते पर चल रहा है.

लेकिन पुत्रमोह के कारण उन्होंने दुर्योधन की हर गलती पर पर्दा डाल दिया. विदुर जी ने उन्हें बार-बार समझाया कि गलत का साथ देना विनाश को न्योता देना है.

इतने के बाद भी धृतराष्ट्र ने विदुर की सलाह नहीं मानी. फिर होना क्या था, पूरे कुरुवंश का नाश हो गया. विदुर नीति साफ कहती है कि जब इंसान का विवेक खत्म होता है, तब विनाश तय है.

इसको लेकर उद्योग पर्व के अध्याय 33, श्लोक 29 में विदुर जी ने कहा था कि:-            

श्लोक: "अमित्रो कुरुते मित्रं मित्रं द्वेष्टि हिनस्ति च। कर्म चारभते दुष्टं तमाहुर्मूढचेतसम्॥"

गीताप्रेस के मुताबिक इसका अर्थ: जो व्यक्ति अपने सच्चे सलाहकारों से द्वेष करता है, दुश्मनों को दोस्त बनाता है और गलत कामों में लगे अपने लोगों का साथ देता है, वो व्यक्ति अंधा कहलाता है.

आधुनिक जीवन और कॉर्पोरेट में अंधा पक्षपात

बच्चों की गलतियां छुपाना: आज के समय में कई माता-पिता अपने बच्चों की गलत हरकतों को नजरअंदाज करते हैं. यही अनदेखी आगे चलकर बच्चों का भविष्य खराब कर देती है.

कंपनियों में नेपोटिज्म: ऑफिस या बिजनेस में काबिलियत छोड़कर केवल अपनों को आगे बढ़ाना नुकसानदेह है. इससे संस्थान तरक्की नहीं कर पाता है.

विवेक का नाश: अपनों के मोह में आकर सही और गलत का अंतर भूल जाना सबसे बड़ा दोष है.

भरोसे की कमी: पक्षपात करने वाले व्यक्ति पर समाज या टीम का भरोसा खत्म हो जाता है.

अंधे मोह से बचने के लिए विदुर नीति के नियम

अपनों से प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन उनकी गलतियों का समर्थन करना पाप है. अगर बच्चा या कोई अपना गलत राह पर है, तो उसे तुरंत रोकें.

सही समय पर टोका-टोकी करने से बड़ा नुकसान टल जाता है. ऑफिस या व्यापार में फैसलों को भावुक होकर न लें. हमेशा योग्यता और सच्चाई को पहला स्थान दें.

विदुर जी कहते हैं कि न्याय करते समय आंख और कान दोनों खुले रखने चाहिए.

आज के दौर में आम गलतियां और उनसे बचने के आसान तरीके

अक्सर लोग अपनों की गलती पर पर्दा डालकर सोचते हैं कि वे उनका भला कर रहे हैं. ये सोच सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. बच्चों को बचपन से ही सही और गलत का फर्क सिखाएं.

अगर ऑफिस या जहां काम करते हैं वहां पर किसी अपने से गलती हो, तो नियम के मुताबिक ही फैसला लें. 

भावुकता में आकर लिए गए फैसले हमेशा पछतावा देते हैं. रिश्तों में मिठास तभी बनी रहती है जब उसमें ईमानदारी हो.

महात्मा विदुर की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी महाभारत काल में थीं. 

धृतराष्ट्र की गलतियों से सीख लेकर हम अपने परिवार, करियर और समाज को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी महाभारत, विदुर नीति और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. यह सामान्य पाठकों की जानकारी और जीवन प्रबंधन के उद्देश्य से लिखी गई है. किसी भी पारिवारिक या व्यावहारिक निर्णय के लिए पाठक अपनी समझ और विशेषज्ञों की सलाह का प्रयोग करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES