SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गृहस्थ लोगों को काल भैरव नहीं, बटुक भैरव की क्यों करनी चाहिए पूजा? जानें बड़ा अंतर

1 दिसंबर 2026 को काल भैरव जयंती है. भगवान शिव के उग्र अवतार बाबा काल भैरव की जयंती तंत्र-मंत्र के लिए विशेष होती है. वहीं गृहस्‍थों को काल भैरव जयंती पर पूजा के खास नियम जान लेने चाहिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 28, 2026, 16:01 IST | Updated: Nov 28, 2026, 16:04 IST
Image Credit: काल भैरव जयंती पर बटुक भैरव की पूजा करने की विधि. (Photo:AI)
Join

काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष कृष्‍ण अष्‍टमी तिथि को मनाते हैं, जो कि इस साल 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 की मध्‍यरात्रि रात 12:11 बजे से 1 दिसंबर की देर रात 11:13 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर 1 दिसंबर 2026 को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी. चूंकि काल भैरव की पूजा रात में करने का विधान है, लिहाजा निशिता काल मुहूर्त रात 11:43 बजे से 12:38 बजे तक है. वहीं जो भक्‍त दोपहर में पूजा करना चाहते हैं, वे अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:49 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक कर सकते हैं. लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है कि गृहस्‍थजनों को बाबा काल भैरव की बजाय बटुक भैरव रूप की पूजा करना ज्‍यादा उचित माना गया है.

काल भैरव और बटुक भैरव में अंतर

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शिव ने ब्रह्मा जी का अहंकार तोड़ने के लिए क्रोधावतार लिया, तो वे काल भैरव कहलाए. यह भगवान शिव का अत्यंत उग्र रूप है जो कि तामसिक गुणों और संहारक ऊर्जा वाला है. जबकि बटुक भैरव भगवान का बाल और सात्विक रूप है. 'बटुक' का अर्थ होता है छोटा बालक, जो अपने भक्तों पर तुरंत प्रसन्न होकर कृपा बरसाता है.

गृहस्‍थ लोग करें बटुक भैरव की पूजा

धर्म-शास्‍त्रों और ज्‍योतिषाचार्य के अनुसार, गृहस्‍थजनों को बटुक भैरव की पूजा करना चाहिए, जो कि सौम्‍य रूप वाले हैं. इससे ऊर्जा का संतुलन बना रहता है, साथ ही वह जल्‍द प्रसन्‍न होने वाले देवता हैं और उनकी पूजा-पद्धति सात्विक है, जो कि आम लोगों के लिए विधिवत पूरी करना आसान होता है.

इसके उलट बाबा काल भैरव की ऊर्जा इतनी तीव्र और उग्र है कि उसे संभालने के लिए कठोर ब्रह्मचर्य, तप और तांत्रिक नियमों का पालन करना होता है. जो कि गृहस्‍थों के लिए संभव नहीं है. साथ ही काल भैरव की तांत्रिक पूजा में मदिरा, बलि आदि का उपयोग होता है. जो कि गृहस्‍थों के लिए वर्जित है. साथ ही काल भैरव बाबा कड़ी तपस्‍या से ही प्रसन्‍न होते हैं.

बटुक भैरव की सरल पूजा विधि

काल भैरव जयंती की दिन शाम को घर के मंदिर में या किसी भैरव मंदिर में सरसों के तेल या घी का दीपक जलाएं. उन्हें लाल फूल, इमरती, जलेबी या गुड़ से बनी मीठी रोटी अर्पित करें. संभव हो तो "ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ॐ" मंत्र का जाप करें. इस दिन कुत्‍ते को रोटी जरूर खिलाएं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्‍यता है. साथ ही शत्रुओं से रक्षा होती है, बीमारियां दूर होती हैं.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक ग्रंथों और ज्योतिषीय संदर्भों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES