SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोपाष्टमी पर गोमाता से जुड़े इस एक उपाय को कर बदल सकते हैं अपनी किस्मत, कट जाएंगे जन्मों के पाप!

Gopashtami 2026 Remedy: धार्मिक मान्यता है कि गोमाता में 33 कोटि देवी-देवता का वास होता है. ऐसे में गोमाता को समर्पित पर्व गोपाष्टमी पर अगर एक उपाय सच्चे मन से कर लें तो इस जीवन से लेकर कई जन्मों के पाप कट सकते हैं. आइए इस उपाय के बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 14, 2026, 19:17 IST | Updated: Nov 14, 2026, 19:21 IST
Join

कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोमाता को समर्पित एक पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व है गोपाष्टमी जिसमें गोमाता और भगवान कृष्ण की पूजा विधि-विधान से की जाती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गोमाता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं. जिसके कारण गोमाता की पूजा करने का महत्व और भी बढ़ जाता है. उनकी उपासना और सेवा करने से कई जन्मों के पाप कटते हैं और किस्मत चमकने लगती है.

गोपाष्टमी का पर्व इस साल 17 नवंबर को है. इस दिन गोशाला की साफ-सफाई की जाएगी, गोमाता और बछड़ों को स्नान कराया जाएगा इसके बाद उन्हें सजाया जाएगा. उनकी पूजा की जाएगी और फिर उन्हें हरी घास व गुड़ का भोग कराया जाएगा. धार्मिक कथाओं की मानें तो द्वापर युग में कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था. तब से ही इस तिथि पर गोमाता की पूजा की जाती है.

गोपाष्टमी पर कर लें ये एक उपाय

गोपाष्टमी पर्व पर एक उपाय कर लें तो आपके भाग्य खुल जाएंगे और सभी पाप कट जाएंगे. इस दिन स्नान आदि कर गोशाला में जाएं. सच्चे मन से गोमाता की सेवा करें. उन्हें ताजा और हरी घास खिलाएं, इसके बाद गुड़ खिलाएं. अब गोशाला की मिट्टी से अपने माथे पर तिलक करें और गोमाता को प्रणाम करें. इससे गोमाता अति प्रसन्न होंगी और तृप्त होकर आपके सभी कष्टों को दूर करेंगी. गोपाष्टमी पर इस एक उपाय को करने से माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होगा और घर में सुख-शांति आएगी. आर्थिक संकट दूर होंगे. गोपाष्टमी के दिन अगर किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मण देव को गोदान करें तो सभी पाप कट जाएंगे और पुण्य फलों की प्राप्ति होगी.

गोपाष्टमी पर गोमाता की पूजा कैसे करें?

गोपाष्टमी के दिन सुबह उठें, स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. सबसे पहले श्रीकृष्ण की पूजा करें. इसके बाद गौशाला में जाएं और गाय या बछड़े को स्नान कराकर सजाएं और वस्त्र पहनाएं. गायों को अक्षत, फूल, रोली अर्पित करें. अब उन्हें भोग में चारा, पानी, मिठाई, गुड़ अर्पित करें. घी का दीया जलाकर गोमाता और बछड़े की आरती उतारें, पूजा को संपन्न कर माता को श्रद्धा भाव से प्रणाम करें.

(डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. उपायों का फल श्रद्धा पर निर्भर करता है. इसे अंतिम सत्य न मानें. विद्वान से सलाह लें. सावधानी रखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES