)
वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा जितनी तेजी से उठा था, उतनी ही तेजी के साथ वह खत्म भी हो गया है. लेकिन लगता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन मुद्दों को हाथ से निकलने नहीं देना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि इन मुद्दों के जरिए मोदी सरकार को प्रेशर बनाए रख सकते हैं. हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित 'भारत समिट' में बोलते हुए भी उन्होंने इन मु्द्दे को जोर-शोर से उठाया.
अपने भाषण में राहुल गांधी ने वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में हेरफेर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन चुनाव में इलेक्शन कमीशन ने 14 करोड़ मतदाताओं को अवैध घोषित करके उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं. जबकि, इन्हीं लोगों ने 2024 के चुनाव में वोट डाले थे. अगर ये लोग अवैध थे तो फिर उनकी ओर से डाले गए वोट से 2024 में चुनी गई गई मोदी सरकार वैध कैसे है.
समिट ने राहुल गांधी ने कहा, 'चुनाव आयोग ने एसआईआर के नाम पर देशभर में 14 करोड़ लोगों के नाम काटे हैं. यह देश की कुल मतदाता संख्या का 13% है. जिन लोगों को अवैध या संदिग्ध वोटर घोषित कर उनके नाम मतदाता सूची से काटे गए, उन लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाले थे. ऐसे में उनके वोट से निकले चुनाव के नतीजे सही कैसे हो सकते हैं.'
कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 2014 में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, तभी से भारतीय लोकतंत्र के क्षरण की शुरुआत हो गई थी. राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'हमने वर्ष 2014 में पूरी तरह से नया चुनाव देखा. ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था. राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए करोड़ों-करोड़ों डॉलर झोंक दिए गए. ऐसा करके उस चुनावी व्यवस्था को उलट कर रख दिया, जो पहले कड़े मुकाबलों और गठबंधन सरकारों की विशेषता वाली थी.'
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "140 million people who voted in the 2024 Lok Sabha election were declared as either non-existent voters or non-voters a few months ago... If the election commission has declared 140 million voters illegal non-voters, then how is that election possibly legitimate? We have an example in Maharashtra where we have a national election; our alliance fights, wins the national election. Three months later, we are decimated... We start looking into the details, and we find that we get the exact same votes in both elections. 7 million new voters are added in three months, and every single one of those 7 million voters votes for the BJP, and they win the election..."
— ANI (@ANI) November 14, 2026
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आगे कहा कि विपक्ष शुरू में इन चुनावी नतीजों पर हैरान रह गया था. उसे इन बदलावों को समझने में लगभग एक दशक का समय लग गया. लेकिन जब बारीकी से मुद्दों का विश्लेषण किया गया तो सारी बातें क्लियर होती चली गईं. पता चला कि बीजेपी ने यह सब कुछ एक सोचे-समझे तरीके से किया था.
राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी से पीएम मोदी के संबंध होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पहले पीएम मोदी अडानी का पक्ष लेते थे. लेकिन दोनों के बीच का अंतर अब समाप्त हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के सत्ता में आने से पहले अडानी ग्रुप दुनिया में 600वें स्थान पर था, लेकिन बाद में यह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया.
बीजेपी पर अटैक करते हुए राहुल गांधी ने कहा,'पिछले एक दशक में भाजपा की संपत्ति ग्यारह गुना बढ़ गई है. इस बढोत्तरी का सीधा संबंध उसकी राजनीतिक शक्ति में छिपा है. वह जितनी ज्यादा शक्तिशाली हुई, उसका धनभंडार उतना ही बढ़ता चला गया.'
बताते चलें कि हैदराबाद में हो रही 'भारत समिट' का आयोजन कांग्रेस ने किया. इस समिट की मेजबानी कांग्रेस नेता और तेलंगाना के सीम ए. रेवंत रेड्डी कर रहे हैं. कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में हुई यह समिट 13-14 नवंबर को हुई. इसमें मोदी सरकार के विरोधी तमाम देसी-विदेशी वक्ताओं को तेलंगाना में बुलाया गया था.