SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर जन्मी बिटिया साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप, अपनी लाडली को दें ये सुंदर और ट्रेंडी नाम!

दिवाली के मौके पर या इसके आसपास आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है तो समझ लें कि आपके घर देवी लक्ष्मी पधारी हैं. अपनी प्यारी बिटिया के लिए आप मां लक्ष्मी से जुड़े सुंदर नाम चुन सकते हैं. आइए नामों की कुछ लिस्ट देखें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 07, 2026, 06:13 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 06:16 PM IST
Join

Hindu Baby Girl Name: दिवाली के आसपास या दिवाली पर आपके घर में बिटिया का जन्म होता है तो इसका एक मतलब ये भी है कि आपके घर में साक्षात देवी लक्ष्मी का आगमन हुआ है. घर में नन्हें मेहमान का इंतजार बेसब्री से होता है और जब दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के आसपास घर में बच्चे का जन्म होता है तो खुशी कई गुना बढ़ जाती है. ध्यान दें नामकरण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. अगर आपके घर में दिवाली के आसपास या दिवाली पर बच्ची का जन्म होता है तो आप अपनी बिटिया के लिए लक्ष्मी जी से प्रेरित सुंदर नाम चुन सकते हैं.

मां लक्ष्मी पर रखें बेटी का नाम

लक्ष्मी- अपनी बेटी को आप लक्ष्मी नाम दे सकते हैं. जो धन-समृद्धि और सुख की देवी हैं. यह नाम कभी भी पुराना नहीं होता है.
पद्मा- मां लक्ष्मी के अनेक नामों में पद्मा नाम भी शामिल है जिसका अर्थ है कमल जो पवित्रता, सौंदर्य और आध्यात्मिकता को दर्शाता है.
रमा- रमा मां लक्ष्मी का ही एक और नाम है. यह नाम भले ही थोड़ा पुराना हो लेकिन इसे अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
श्री- लक्ष्मी जी का ही एक नाम श्री है, इसे आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं. यह छोटा, सुंदर और अर्थपूर्ण भी है.
सौम्या- सौम्या नाम हमेशा ही ट्रेंड में रहता है. जो शांति और सौम्यता को दर्शाता है.
महालक्ष्मी- मां लक्ष्मी के नाम में से एक महालक्ष्मी नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं. जिसका मतलब है ऐश्वर्य और वैभव की देवी.
इंदिरा- यह नाम प्रकाश और वैभव से जुड़ा है. अपनी बेटी के लिए इस नाम को भी चुन सकते हैं.
हरिप्रिया- भगवान विष्णु की प्रिया यानी देवी लक्ष्मी को हरिप्रिया भी कहा जाता है. यह नाम अपनी बेटी को दे सकते हैं.
शुभ्रा- शुभ्रा का अर्थ है निर्मल, श्वेत और पवित्र
श्रेया- यह नाम हमेशा से ट्रेंड में रहा है. जिसका मतलब है- शुभ, सुंदर भविष्य और भाग्यवान.
कमाक्षी- कमाक्षी नाम का अर्थ है सुंदर और प्रेम से भरी हुई आंखों वाली. देवी पार्वती को कमाक्षी कहते हैं.
ऐश्वर्या- अपनी बिटिया के लिए ऐश्वर्या नाम भी चुन सकते हैं. यह नाम आपकी बेटी के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. नामकरण या किसी भी धार्मिक कार्य से पहले अपने विद्वान से अवश्य सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES