SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ganesh Visarjan 2026: गणपति विसर्जन के तुरंत बाद किन कामों को करना वर्जित, बची हुई सामग्री का क्या करें?

Ganesh Visarjan 2026: गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत जिस धूमधाम के साथ करते हैं वैसे ही बप्पा की विदाई भी नियम और श्रद्धा भाव के साथ करना चाहिए. आइए इस लेख में जानें कि गणेश जी का विसर्जन करने तुरंत बाद घर में क्या न करें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 18, 2026, 12:26 PM IST | Updated: Sep 18, 2026, 12:32 PM IST
Join

Ganesh Visarjan 2026 Niyam: गणेश चतुर्थी पर घर में भक्त बप्पा का स्वागत करते हैं लेकिन एक दिन ऐसा आता है कि बप्पा को विदाई देनी पड़ती हैं, इस प्रार्थना के साथ की अगले साल बप्पा फिर से घर में पधारेंगे. भगवान गणेश को एक, तीन, पांच, सात, नौ या 10 दिन तक घर में रखने का विधान हैं. इसके बाद श्रद्धा भाव और भक्ति के साथ विधि विधान से उनका विसर्जन किया जाता है. आइए जानें गणपति विसर्जन के बाद जब घर लोटकर आएं तो कौन से काम न करें, बची हुई पूजा सामग्री का क्या करें.

पूजा स्थल की करें सफाई

गणेश विसर्जन के बाद उस जगह को साफ और व्यवस्थित कर दें जहां पर बप्पा विराजमान थे. चौकी, आसन और जो भी जगह पूजा क्षेत्र में आ रहा हो वहां सफाई कर गंगाजल छ्ड़कें. चढ़ाए गए फूल, पत्ते और अन्य निर्माल्य को सम्मान से हटा दें. पूजा का कोई भी सामान कूड़े में न फेंकें. उचित धार्मिक विधि से इसका विसर्जित करें.

अखंड दीपक का नियम क्या है?

अगर गणेश स्थापना के समय अखंड ज्योत जलाई गई थी तो उसे विसर्जन के बाद घर आकर बुझाने की गलती न करें. कुछ समय तक दीपक जलाए रखें या दीपक के अपने आप शांत होने का इंतजार करें. कभी भी अखंड दीपक को अकेल न छोड़ें.

प्रसाद और सामग्री का क्या करें

गणेश पूजा में चढ़ाए गए भोग जैसे मोदक, लड्डू, फल आदि प्रसाद के रूप में परिवारवालों को बांट दें. बची हुई पूजा सामग्री को जल में विसर्जित कर दें.

पूजा में रखी सुपारी का क्या करें?

कई घरों में गणेश स्थापना करते हुए बप्पा के प्रतीक रूप में सुपारी रखने का विधान है. इस सुपारी को विसर्जन के बाद भूलकर भी न फेंके बल्कि पूजा घर में रखकर इसकी नियमित पूजा कर सकते हैं. ऐसा करने से बप्पा की कृपा बनी रहेगी. स्थापित कलश के जल को पौधों में डाल दें.

बप्पा के जानें के बाद घर किन क्यों को करना वर्जित?

विसर्जन के बाद पूजा स्थल को बहुत देर तक बिखरा हुआ न छोड़े. पूजा स्थल को साफ कर व्यवस्थित कर लें. 
विसर्जन के बाद घर में भूल से भी लड़ाई झगड़ा न करें. किसी भी तरह की नकारात्मक बातें न करें और बिना बात के विवाद न करें.
बप्पा को विदा करने के बाद घर लोटे तो बच्चों को बिना कारण डांट न लगाएं और न तो उन्हें रुलाएं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES