SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Dussehra 2026: इस साल कब मनाया जाएगा दशहरा, नोट कर लें सही तारीख और विजय मुहूर्त

Dussehra 2026: इस साल दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा और इस विजय मुहूर्त कब से कब तक रहने वाला है. आइए इस साल के दशहरा पर्व के बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 01, 2026, 02:37 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 03:35 PM IST
Join

Dussehra 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली दशमी तिथि पर दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम मनाया जाता है. यह पर्व वियज उत्सव का है, इस दिन भगवान राम ने राक्षस रावण पर विजय पाकर अधर्म का नाश किया. ऐसे में इस पर्व को विजयादशमी भी कहते हैं. दशहरे के दिन देशभर में रावण दहन होता है. हालांकि, इस साल दशमी तिथि दो दिनों के बीच पड़ रही है ऐसे में दशहरा कब मनाएं इसे लेकर लोगों को थोड़ा कन्फ्यूजन है. आइए जानते हैं इस साल दशहरा तारीख को है, इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है और किस विधि से इस दिन भक्त पूजा करेंगे.

कब है दशहरा?

पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि इस साल 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर के 12 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है और तिथि का समापन 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर के 02 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है. इस तरह उदयातिथि और विजय मुहूर्त को आधार में रखें थो इस साल दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को है.

दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त

दशहरे के दिन विजय मुहूर्त कब है इसकी बात करें तो यह मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 02 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा. विजयादशमी के दिन विशेष रूप से इस समयावधि को शुभ माना जाएगा. विजयादशमी या दशहरा के दिन इस मुहूर्त का महत्व बढ़ जाता है. इस मुहूर्त में शस्त्र पूजा और माता अपराजिता की उपासना करने का विधान है.

विजयादशमी क्यों मनाया जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने आश्वीन शुक्ल दशमी तिथि पर ही रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया था. तब से ही विजयादशमी पर्व मनाने का विधान है. कई जगहों पर नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू होकर दशमी तिथि तक रामलीला का मंचन किया जाता है. नौ दिनों तक पूरी राम कथा चलती है और आखिरी दिन यानी दशमी तिथि पर युद्ध मंचन करते हुए रावण वध और रावण दहन को दर्शाया जाता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES