App

विजयादशमी पर ये काम करना माना जाता है शुभ? बढ़ता है धन, सुख, समृद्धि और ज्ञान

दशहरा या विजयादशमी का दिन बुराई पर अच्‍छाई की जीत का पर्व है. साथ ही यह कई शुभ कार्य करने के लिए अबूझ मुहूर्त भी माना गया है. जानिए दशहरे के दिन कौन-कौनसे काम करना बेहद शुभ माना गया है.

विजयादशमी पर ये काम करना माना जाता है शुभ? बढ़ता है धन, सुख, समृद्धि और ज्ञान
Image Credit: दशहरे के दिन नए काम की शुरुआत करना, विद्यारंभ करना, सोना खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है. (Photo:AI)

20 अक्‍टूबर 2026 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा. हालांकि कुछ जगहों पर 21 अक्‍टूबर को भी दशहरा मनाया जा सकता है. इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है, उन्‍हें सम्‍मान से विदाई जाती है और रात में अधर्म, बुराई के प्रतीक रावण का पुतला जलाया जाता है. भगवान राम की पूजा भी इस दिन विशेष रूप से की जाती है. लेकिन इसके अलावा भी दशहरा पर कई शुभ कार्य करने की परंपरा है क्‍योंकि यह दिन बेहद शुभ माना गया है.

इन कामों के लिए भी शुभ है दशहरा

सोना खरीदना : जिस तरह अक्षय तृतीया और धन तेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, वैसे ही दशहरे के दिन भी सोना-चांदी खरीदना सुख-समृद्धिदायक माना गया है. महाराष्‍ट्र समेत कई दक्षिण भारतीय राज्‍यों में इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं.

शस्‍त्रों के साथ मशीन-औजारों की पूजा : दशहरे को विजयादशमी कहते हैं यानी कि विजय पाने का दिन. इसलिए इस दिन शस्‍त्रों की पूजा की जाती है. साथ ही दशहरे के दिन मशीनों, औजारों, वाहनों की पूजा की जाती है. ताकि करियर, कामकाज में आगे बढ़ते रहें, उन्‍नति मिले.

नई शुरुआत : नए काम की शुरुआत करने के लिए भी दशहरे का दिन बेहद शुभ माना गया है. इस दिन नया बिजनेस करने, नए प्रतिष्‍ठान की शुरुआत करना, घर-गाड़ी खरीदना समृद्धि और सफलतादायी माना गया है.

शमी के पेड़ की पूजा : दशहरे की शाम को शमी के पेड़ की पूजा की जाती है और उसकी पत्तियां तिजोरी में रख दी जाती हैं. माना जाता है कि इससे धन बढ़ता है.

विद्यारंभ : दशहरे का दिन विद्यारंभ करने का दिन भी होता है. इस दिन बच्‍चों के हाथ में कलम देकर उनकी पढ़ाई की शुरुआत कराई जाती है. नया कोर्स शुरू कर सकते हैं. कारोबारी नई बही की पूजा करके उसकी शुरू करते हैं.

साथ ही दान-पुण्‍य करें, गरीब-जरूरतमंदों की मदद करें. मंदिर में दीपक जलाएं. प्रभु राम की पूजा करें.

त्‍याग का दिन भी है दशहरा

दशहरे का दिन त्‍याग का दिन भी है. इस दिन अपनी बुरी आदतों को छोड़ें, नकारात्‍मक विचारों को त्‍यागें और सकारात्‍मकता की ओर कदम बढ़ाएं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित परंपराओं पर आधारित है. इन अनुष्ठानों की विधि और मान्यताएं क्षेत्र तथा परिवार के अनुसार अलग हो सकती हैं. किसी धार्मिक अनुष्ठान से धन, सफलता या समृद्धि की निश्चित प्राप्ति का दावा नहीं किया जाता.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More