SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

3 दिन, 2 त्योहार: कब है दिवाली और कब होगी गोवर्धन पूजा? क्यों बीच में आ रहा एक 'खाली दिन', मुहूर्त भी जानें

दिवाली कार्तिक अमावस्‍या को मनाते हैं और उसके अगले दिन कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा पर्व मनाते हैं. लेकिन इस साल तिथियों में थोड़ा गड़बड़झाला हो रहा है, जिससे इन दोनों पर्वों के बीच 1 दिन का गैप आ गया है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 07, 2026, 11:09 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 11:15 AM IST
Image Credit: दिवाली और गोवर्धन पूजा की सही तारीख और पूजा मुहूर्त. (Photo:AI)
Join

6 नवंबर को धनतेरस से दीपोत्‍सव पर्व शुरू हुआ को 11 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्‍त होगा. दीपोत्‍सव पर्व के 5 दिन में क्रमश: धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व मनाते हैं. लेकिन इस साल यह पर्व 6 दिन तक चलेगा. इसके पीछे वजह है दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच आ रहा 1 दिन का गैप. क्‍योंकि दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. वहीं गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026, मंगलवार को की जाएगी.

9 नवंबर क्‍यों है 'खाली दिन'

इस तरह 8 नवंबर को दिवाली और 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है. इस बीच 9 नवंबर का दिन खाली है. ऐसा क्‍यों हो रहा है, इसके पीछे वजह है तिथियों की शुरुआत और समापन का समय.

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्‍या तिथि 8 नवंबर 2026 की सुबह 11:28 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे समाप्‍त होगी. चूंकि दिवाली की पूजा अमावस्‍या की शाम को प्रदोष काल और रात को निशिता काल में करने का महत्‍व है इसलिए दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी.

वहीं कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे से प्रारंभ होकर 10 नवंबर की दोपहर 2 बजे तक रहेगी. चूंकि गोवर्धन पूजा सुबह करने का विधान है और कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर की सुबह रहेगी, इसलिए गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को करना उचित होगा. इस कारण 9 नवंबर का दिन खाली रहेगा.

दिवाली 2026 पर लक्ष्‍मी पूजा के 3 शुभ मुहूर्त

मशहूर ज्‍योतिषाचार्य पंडित अजय भाम्‍बी के अनुसार, लक्ष्‍मी पूजन स्थिर लग्‍न वृष में करना सबसे शुभ माना जाता है. इस साल दिवाली पूजा के लिए शाम और रात को कुल 3 शुभ मुहूर्त हैं.  

वृष काल (स्थिर लग्न): शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक (इसी दौरान पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है)

निशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 8:11 से 10:52 तक रहेगा.

महा निशीथ काल मुहूर्त: रात 11:44 बजे से रात 12:36 बजे तक है.

(यह भी पढ़ें: दिवाली पर तगड़े राजयोग, इन 5 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है बड़ा यू-टर्न!) 

गोवर्धन पूजा 2026 मुहूर्त

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण द्वारा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाए हुए चित्र बनाया जाता है. उसकी पूजा करते हैं और भगवान कृष्‍ण को विभिन्‍न पकवानों का भोग लगाया जाता है, जिसे अन्‍नकूट कहते हैं.

ज्‍योतिषाचार्य पंडित अजय भाम्‍बी के अनुसार, इस साल गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर की सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक है. 
बाकी प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर की दोपहर लगभग 2 बजे समाप्त होगी. तब तक भी पूजा की जा सकती है.

(Disclaimer-  यहां दी गई तिथि-मुहूर्त, पंचांग, ज्‍योतिषाचार्य द्वारा दी गई जानकारी व ज्योतिषीय गणना पर आधारित हैं. स्थानीय परंपरा और पंचांग में अंतर संभव है, इसलिए पूजा से पहले अपने पुरोहित से पुष्टि अवश्य करें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES