SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छछूंदर से उल्लू तक... दिवाली पर दिख जाएं ये 5 जीव तो समझ लें आप पर है देवी लक्ष्मी की कृपा, बढ़ने वाला है घर का धन!

Diwali par ullu dikhna: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर दीपावली के दिन कुछ जीव अचानक ही नजर आ जाएं तो समझ लें कि आपके जीवन में धन, तरक्की और सौभाग्य की वृद्धि होने वाली है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें कि दिवाली के दिन किन 5 जीवों को देखना अति शुभ होता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 08, 2026, 08:21 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 08:26 AM IST
Join

Auspicious Animals On Diwali: आज यानी 8 नवंबर 2026 को देशभर में बड़े ही धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है. मान्यता है कि दिवाली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में धन-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. वहीं, शकुन शास्त्र के अनुसार अगर दीपावली के दिन कुछ जीव दिख जाएं तो इसके कई शुभ संकेत मिलते हैं. आइए इस लेख में जानें कि दिवाली के दिन किन 5 जीवों का दिखना क्या संकेत देता है.

दिवाली की रात उल्लू दिखना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन अगर उल्लू के दर्शन हो जाएं तो समझ लें कि मां लक्ष्मी आपसे अति प्रसन्न हैं. मां लक्ष्मी और उल्लू का गहरा नाता है, मां लक्ष्मी उल्लू पर सवारी करती हैं. ऐसे में दीपावली के मौके पर अगर उल्लू दिख जाए तो समझ लें कि घर में जल्द ही सुख-समृद्धि आने वाली है और आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है. दिवाली पर उल्लू का दिखना संकेत देता है कि आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा.

दीपावली पर छिपकली दिखना

शकुन शास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन अगर छिपकली दिख जाए तो इसे एक सकारात्मक संकेत मान सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि छिपकली का दिखना संकेत देता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और घर में जल्द ही सुख-शांति आने वाली है. दिवाली पर छिपकली का दिखना अच्छे समय की शुरुआत का संकेत देता है.

छछूंदर का अचानक नजर आना

दिवाली के दिन अगर किसी भी समय छछूंदर दिख जाए तो इसे एक शुभ शकुन मान सकते हैं. ऐसी पुरानी मान्यताएं हैं कि दिवाली पर छछूंदर का दिखना बड़ी आर्थिक परेशानियों के अंत का संकेत देता है. धन संबंधी मामले सुधर सकते हैं और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.

गाय का दिखाई देना

हिंदू धर्म में गाय की पूजा का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि 33 कोटि देवी-देवता गौ माता के शरीर में वास करते हैं.  शास्त्रों में गौ माता को साक्षात देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है. अगर दिवाली के शुभ मौके पर गाय दिख जाए तो समझ लें कि घर की सुख समृद्धि में कई गुना बढ़ोतरी होने वाली है और मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा है.

काली चींटियों का झुंड दिखना

दीपावली के मौके पर अगर घर में काली चींटियों का झुंड दिख जाए तो इसे एक शुभ शकुन मानें. काली चींटियों के झुंड को हमेशा से ही शुभ माना जाता है. इनका दिवाली के दिन दिखना धन-संपत्ति में बढ़ोतरी का संकेत देता है. आर्थिक रूप से तरक्की हो सकती है और धन इकट्ठा करने में सफलता मिलेगी.

(Disclaimer- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक जानकारी और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. पूजा-विधि अपनाने से पहले किसी विद्वान से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES