SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देवउठनी एकादशी 2026: इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त योग भोग और पारण का समय

Devuthani Ekadashi 2026 Kab Hai: इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को है. इस दिन भक्त व्रत का संकल्प करेंगे और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करेंगे. आइए जानें एकादशी व्रत और पारण का शुभ मुहूर्त, भगवान विष्णु जी की पूजा विधि क्या है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 20, 2026, 04:00 IST | Updated: Nov 20, 2026, 04:00 IST
Join

Devuthani Ekadashi date 2026: देवउठनी एकादशी को पूरे साल का एक बहुत महत्वपूर्ण एकादशी माना गया है क्योंकि इसी एकादशी पर भगवान विष्णु चतुर्मास के बाद जागते हैं. कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी व्रत रखा जाता जिसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को यानी आज है. आज भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखकर उनकी विधि-विधान से पूजा की जाएगी. इस एकादशी के साथ ही विवाह समेत सभी तरह के शुभ और मंगलकारी कार्य किए जा सकेंगे. आइए जानें देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, विष्णु जी की पूजा विधि, मंत्र और भोग क्या हैं. इस एकादशी पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं ये भी जानेंगे.

कब है देवउठनी एकादशी 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर 2026 को सुबह 07:15 बजे से होगी और तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06:31 बजे होगा. इस तरह उदयातिथि के अनुसार 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और इसी दिन विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा की जाएगी.

देवउठनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:01 से सुबह लेकर 05:54 बजे तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:45 से लेकर दोपहर 12:28 बजे तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:53 से लेकर दोपहर 02:35 बजे तक.
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:26 से लेकर शाम 05:52 बजे तक.
निशिता मुहूर्त- 20 नवंबर की रात 11:40 से लेकर 21 नवंबर की रात 12:34 बजे तक.
पूरे दिन रवि योग होगा.

देवउठनी एकादशी पूजा कैसे करें?

स्नान आदि कर पीले रंग का साफ वस्त्र पहनें.
पूजा स्थल को साफ कर चौकी पर विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें.
भगवान विष्णु का पंचामृत और गंगाजल से जलाभिषेक करें.
विष्णु जी को पीला चंदन और पीले फूल चढ़ाएं.
मंदिर में घी का दीया जलाएं और मन ही मन व्रत का संकल्प करें.
भगवान को उनके प्रिय भोग अर्पित करें. भोग में तुलसी दल जरूर डालें.
देवउठनी एकादशी की व्रत कथा सुनें सुनाएं.
विष्णु जी के मंत्र का जाप करें. 
अब भगवान विष्णु की आरती सपरिवार कर पूजा को संपन्न करें.

भगवान विष्णु के भोग

भगवान विष्णु को पीले रंग के भोग प्रिय हैं. 
बेसन के लड्डू, केसर वाली खीर
पीले फल और चने की दाल
भोग में तुलसी दल जरूर डालें.

विष्णु जी के मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 
ॐ विष्णवे नमः

देवउठनी एकादशी की पौराणिक कथा

देवउठनी एकादशी की रोचक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार एक असुर शंखासुर का अंत करने के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चले गए. धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवशयनी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में गए और पूरे चार महीने बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी पर जागे. जिस कारण संसार में चार महीने की इस अवधि में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए गए. जब विष्णु जी जागे तब मांगलिक कार्य फिर से शुरू हुए. तब से ही देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी पापों का नाश होता है.

पारण का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण 21 नवंबर 2026 को दोपहर में 01:11 बजे से लेकर 03:18 बजे तक शुभ मुहूर्त में किया जा सकेगा. पारण वाले दिन हरि वासर समापन का समय दोपहर 12:07 बजे है. ध्यान दें कि पारण तिथि यानी द्वादशी 21 नवंबर को पूरे दिन और रात बनी रहेगी.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है. दी गई तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि सामान्य जानकारी हेतु है. व्रत रखने से पहले पुरोहित या पंचांग से पुष्टि करें.)

और पढ़ें- रख रहे हैं देवउठनी एकादशी व्रत? तो इस दिन न करें ये 5 गलतियां, वरना आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES