देवउठनी एकादशी की पूजा के लिए ये रही सामग्री लिस्ट, विष्णु जी के जागते ही चढ़ाएं उनके ये प्रिय फूल
Devuthani Ekadashi 2026 Puja Samagri: देवउठनी एकादशी इस साल 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. आइए जानें इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने के लिए किन पूजा सामग्री की जरूर पड़ेगी, भगवान को भोग और फूल क्या अर्पित करें.
Devuthani Ekadashi 2026 Puja Samagri: देवउठनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की उपासना करने का विधान है. हिंदू धर्म में इस तिथि को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चौमासे के बाद जागते हैं. दरअसल, ऐसी धार्मिक मान्यताएं हैं कि भगवान विष्णु इसी दिन चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं जिसके बाद ही मांगलिक कार्य प्रारंभ हो पाते हैं.
ध्यान दें इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु के भक्त उनके निमित्त व्रत और पूजा का संकल्प करते हैं. देवउठनी एकादशी का व्रत रखने व विष्णु जी की उपासना करने से घर परिवार में सुख का संचार होता है. अगर इस देवउठनी एकादशी पर आप भी विष्णु जी की पूजा करने वाले हैं तो आपको इस दिन के लिए जरूर सामग्री पहले ही जुटा लेनी चाहिए. आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी पर किन सामग्रियों का होना अनिवार्य है. श्रीहरि को कौन से फूल अर्पित करें और किन भोग को अर्पित करने से विष्णु जी अति प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.
देवउठनी एकादशी की पूजा सामग्री लिस्ट
भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र
माता तुलसी का पौधा, पीला कपड़ा
पूजा की चौकी, रोली, कुमकुम
हल्दी, अक्षत, गंगाजल, तुलसी माला
पंचामृत, फूल, फूलों की माला
तुलसी दल, धूप, अगरबत्ती
कपूर, घी, दीपक, मिठाई
रूई की बाती, फल
कलश, आसन, चौकी
नारियल और सुपारी, पान के पत्ते
आम के पत्ते, पूजा की थाली
भगवान विष्णु के लिए भोग की लिस्ट
पंचामृत, खीर, माखन-मिश्री
बेसन के लड्डू, पेड़ा
पंचमेवा, केला, अनार, सेब
अंगूर, सिंघाड़ा, गन्ना, तुलसी दल
भगवान विष्णु को कौन-से फूल चढ़ाएं?
देवउठनी एकादशी के दिन अगर भगवान विष्णु के जागने पर उनकी विधि-विधान से पूजा करें व उनके प्रिय फूल उन्हें अर्पित करें तो भगवान अति प्रसन्न हो जाएंगे. भगवान विष्णु को पीले फूल अति प्रिय हैं. जैसे गेंदे का फूल. आइए जानें देव उठनी एकादशी की पूजा में भगवान विष्णु को कौन-कौन से फूल अर्पित कर सकते हैं.
चंपा और चमेली के फूल
कमल का फूल, शंखपुष्पी का फूल
गेंदा का फूल, पीला कनेर का फूल
जूही का फूल, पारिजात का फूल
केतकी का फूल, गुलाब का फूल
पीला गुड़हल का फूल, मोगरा का फूल
(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें। व्रत पूजा या नियम अपनाने से पहले अपने पंडित या विद्वान से सलाह अवश्य लें.)