SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खूनी लाठियां और अटूट आस्था: जानिए देवरागतु के बन्नी उत्सव की अनोखी परंपरा, जहां विजयादशमी पर होता है भयानक मुकाबला

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित देवरागतु मंदिर में दशहरे की रात बन्नी उत्सव मनाया जाता है. साथ ही क्यों इस परंपरा में हजारों लोग हाथों में लाठियां लेकर खून बहाते हैं इसके बारे में जानेंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 18, 2026, 06:26 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 06:33 PM IST
Join

आपने कभी महसूस किया है कि अचानक आप जहां रहते हो वहां आधी रात को अचानक हजारों एक साथ लाठी लेकर निकलें और एक दूसरे पर हमला कर दें.

जी हां, ठीक ऐसा ही आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले होता है. देवरागतु मंदिर की पहाड़ियों पर हर साल विजयादशमी की रात एक ऐसा नजारा देखने को मिलता है.

लोग एक दूसरे के ऊपर अचानक लाठियां बरसाने लगते हैं. एक दूसरे के ऊपर हमला बोलते हैं. दरअसल ये एक परंपरा का हिस्सा है.

इस उत्सव का नाम बन्नी उत्सव है. ये एक खूनी परंपरा है. जिसे लोग सदियों से मनाया जाता है. वहां के लोग अपने गांव का सम्मान बनाएं रखने के लिए लोग इस खेल में खून बहाते हैं.

भगवान शिव की शादी से जुड़ा है इतिहास

वहां मौजूद कहानियों के मुताबिकक, भगवान मल्ला-मल्लेश्वर यानि महादेव ने इलाके के राक्षसों को मारकर वहां के लोगों को बचाने का काम किया था.

भगवान के जीत पर हर साल दशहरा के दिन देवरागतु पहाड़ी पर स्थित मंदिर में मलाम्मा और मल्लेश्वर स्वामी की शादी करवाई जाती है.

जैसे ही पूजा-पाठ खत्म होता है. वैसे ही भगवान की मूर्तियों का एक भव्य जुलूस निकाला जाता है. भव्य जुलूस वाली मूर्तियों की रक्षा करने के बहाने लाठी युद्ध शुरू हो जाती है.

दो गुटों में बंटते हैं 10 गांव, रातभर चलती है लड़ाई

वहां दो टीम बनते हैं. इसमें 10 गांव के दो गूट बनते हैं. एक समूह में नेरानिकी, नेरानिकी थंडा और कोथापेटा के लोग शामिल होते हैं.

वहीं दूसरी टीम में अरिकेरा, सुलुवाई, एलार्थी, बिलेहाल, नित्रावती और आलूर गांव के ग्रामीण होते हैं.

दोनों टीम आधी रात से लेकर अगली सुबह की पहली किरण तक एक-दूसरे पर लाठियों से वार करते रहते हैं.

इतिहास की मानें तो पुराने समय में लोग लाठियों की जगह भाले और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से ये लड़ाई लड़ा करते थे. सुनने में तो थोड़ा डरावना लग सकता है, पर यही सच है.

गंभीर चोट लगने पर भी नहीं रुकते लोग

लाठियां लोगों को लगती हैं तो लोग घायल हो जाते हैं. कई लोगों के सिर में भयानक चोट लग जाता है.

स्थानीय प्रशासन और पुलिस हर साल आपातकालीन इलाज के लिए डॉक्टरों की मेडिकल टीमें वहां तैनात करती हैं.

हैरान करने वाली बात ये है कि कोई भी हॉस्पीटल नहीं जाता है. लोग घर पर ही हल्दी का लेप लगाते हैं. उसके बाद फिर युद्ध में कूद जाते हैं.

उनका मानना है कि, भगवान की सुरक्षा करना उनके गांव का फर्ज है और उनके इज्जत की बात है.

आखिरी मुकाबले के साथ होता है समापन

पवित्र मूर्तियों को सुरक्षा घेरे से निकाल कर बासवन्नागुड़ी पहुंचाते हैं. उसके बाद वहां के माहौल में बदलाव देखने को मिलता है.

वहां के पुजारी आने वाले साल के लिए भविष्यवाणी करते हैं. इसमें देश के भविष्य, खेती-किसानी और बारिश को लेकर अनुमान लगाया जाता है.

इसके बाद जब मूर्तियां कल्याणकट्टा पहुंचती हैं, तो एक अंतिम लाठी युद्ध के साथ इस प्राचीन उत्सव को खत्म करते हैं.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक परंपराओं, पौराणिक मान्यताओं और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

<response-element class="no-md md-has-block-component" ng-version="0.0.0-PLACEHOLDER"><code-block class="ng-tns-c2075576186-259 enable-luminous-code-block ng-star-inserted" style="" _nghost-ng-c2075576186="">
Plaintext
</code-block></response-element>
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES