SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Chhath Puja 2026: छठ में महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक से मांग तक लंबा सिंदूर? जानें नारंगी रंग का राज

Chhath Puja 2026: आपने देखा होगा कि छठ पूजा में महिलाएं नाक से लेकर मांग तक एक लंबा सिंदूर लगाती हैं. लेकिन क्यों, ऐसा करने के पीछे का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व क्या है. छठ पूजा में महिलाएं जो सिंदूर लगाती हैं उसका रंग नारंगी ही क्यों होता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 14, 2026, 13:55 IST | Updated: Nov 14, 2026, 14:09 IST
Join

छठ महापर्व चल रहा है और आज यानी 14 नवंबर को खरना का दिन है. सूर्यदेव और छठी मईया की इस दिन उपासना कर शाम के समय खीर और रोटी का सेवन कर खरना की विधि पूरी की जाएगी. छठ पूजा से जुड़े अनेक नियम हैं जिनको निभाना जरूरी होता है. वहीं, कई ऐसी परंपराएं हैं जिनका पालन करने से जुड़ी कई मान्यताएं हैं. जिनका अपना एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी होता है. इसी तरह छठ पूजा से जुड़ी एक परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है. परंपरा यह है कि इस पूजा में सुहागिन व्रती महिलाएं मांग से लेकर नाक तक लंबा सिंदूर लगाती हैं और सिंदूर का रंग लाल न होकर नारंगी होता है. आइए जानें इसके पीछे का कारण क्या है और छठ पूजा में नारंगी रंग के सिंदूर का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है.

नाक से मांग तक सिंदूर लगाने के पीछे की मान्यता?

मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

वैसे तो छठ पूजा में महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और पारंपरिक रूप से साड़ी पहनती हैं. उनके शृंगार में तो सबसे आकर्षक बात होती है वो उनका सिंदूर होता है. ध्यान दें जब-जब छठ पर्व आता है तब-तब हम देखते हैं कि छठ पूजा की परंपरा के अनुसार सुहागिन व्रती महिलाएं अपनी नाक से मांग तक एक सीध में सिंदूर लगाती है. ऐसा करने के पीछे की धार्मिक और लोक मान्यता ये है कि इस तरह से लंबा सिंदूर लगाने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और पति की आयु लंबी होती है. परिवार में सुख समृद्धि आती है. मान्यता है कि छठ पूजा का सिंदूर जितना लंबा होता है उतनी ही महिलाएं अपने सुहाग की मंगलकामना श्रद्धा और समर्पण के साथ करती हैं. ऐसा करने से परिवार की रक्षा होती है.

छठी मईया होती हैं प्रसन्न

लोक मान्यता है कि जब छठ पूजा के शुभ मौके पर नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाया जाता है तो छठी मईया और सूर्य देव प्रसन्न दोनों ही व्रती से प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. जिससे पूरे साल तक परिवार पर मां छठी और सूर्य देव की कृपा बनी रहती है. घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान प्राप्ति होती है.

नारंगी सिंदूर का सूर्य उपासना से क्या है संबंध?

धार्मिक मान्यता है कि छठ पूजा में जो सिंदूर महिलाएं लगाती हैं वो नारंगी और गहरे केसरिया रंग का होता है जिसका विशेष महत्व है. दरअसल नारंगी रंग हिंदू परंपरा में एक अति पवित्र रंग माना जाता है. यह रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है. नारंगी हो या गहरा केसरिया रंग यह सूर्य देव का रंग माना जाता है. उषा काल में और प्रत्युषा काल में सूर्य देव नारंगी या केसरिया रंग के ही दिखाई देते हैं. इस तरह यह रंग जीवन, प्रकाश और ऊर्जा को भी दर्शाता है. वहीं, छठ महापर्व में सूर्य देव की उपासना करने का विधान है. इस तरह सिंदूर के नारंगी रंग को सूर्य देव के तेज और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है.

(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है, परंपरा अपनाने से पहले विद्वान से परामर्श करें, कृपया सावधानी बरतें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES