)
व्हाट्सऐप पर किया था ड्राई फ्रूट के लिए संपर्क
पुलिस के मुताबिक पंचशील एन्क्लेव, होटल क्लार्क आमेर के पास रहने वाले 63 वर्षीय संजय मोजिस सैम्युल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, कि 5 नवंबर 2026 को उन्होंने श्रीराम ड्राई फ्रूट के व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क कर ड्राई फ्रूट ऑर्डर किए थे. इसके लिए बताए गए तरीके से 4 हजार रुपए का भुगतान भी कर दिया था.
GST के नाम पर रचा ठगी का पूरा खेल
ऑर्डर करने के दो दिन बाद संबंधित व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल कर पीड़ित को बताया कि GST के कारण उनका सामान अटक गया है. ऐसे में वे उनका भुगतान वापस करना चाहते हैं. इस दौरान ठग ने पीड़ित को दो फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजे, जिससे उन्हें भरोसा हो जाए कि उनका पेमेंट वापस किया जा रहा है. इसके बाद ठग ने पीड़ित को पेमेंट रिक्वेस्ट भेजी. पीड़ित ने इसे रिफंड की प्रक्रिया समझकर स्वीकार कर लिया. इसके बाद उनके HDFC बैंक खाते से एक-दो नहीं, बल्कि 9 बार में कुल 3 लाख 29 हजार 987 रुपए कट गए.
4 हजार के ऑर्डर के बदले गंवाए 3.29 लाख
बैंक खाते से लगातार रकम कटने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी का पता चला. इसके बाद उन्होंने जवाहर सर्किल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत मुकदमा नंबर 553/2026 दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, तीन ट्रांजेक्शन में उड़ाए 1.03 लाख रुपए
साइबर ठग अब लोगों के क्रेडिट कार्ड को भी निशाना बना रहे हैं. जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में एक व्यक्ति के Axis Bank क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 3 हजार 749 रुपए निकाल लिए गए. पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला. पुलिस के मुताबिक मुरलीपुरा स्कीम स्थित देवधारा कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय रविंद्र कुमार हरसोलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 12 नवंबर 2026 को दोपहर 2:46 बजे उनके क्रेडिट कार्ड से 92 हजार 250 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ. इसके बाद दोपहर 2:52 बजे 9,999 रुपए और 3:04 बजे 1,500 रुपए का एक और ट्रांजेक्शन हो गया। इस तरह तीन बार में उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 3 हजार 749 रुपए निकाल लिए गए.
मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज
पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद उन्हें संदेह हुआ. उन्होंने Axis Bank के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर इन ट्रांजेक्शन की जानकारी ली. बैंक की ओर से भी ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि की गई. पीड़ित का कहना है कि उन्होंने ये तीनों ट्रांजेक्शन नहीं किए थे. पीड़ित ने मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट देकर ठगी की रकम वापस दिलवाने की मांग की है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत मुकदमा नंबर 425/2026 दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दोनों मामलों का बड़ा साइबर अलर्ट