)
आज के समय में लोग पैसे कमाने के लिए क्या नहीं करते हैं. उन्हीं पैसों को आपसे कोई उधार ले और आपको वापस न दें, तो आपके ऊपर क्या बीतेगी.
ऐसी चीजें हम सबके जीवन में आती रहती हैं. ऐसे बड़े धोखे से बचने के लिए आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई चीजें बताई हैं.
उनकी नीतियां आज भी उतनी ही सही हैं जितना तब हुआ करती थी. उन्होंने पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत जरूरी बातें बताई हैं.
उनके मुताबिक कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें भूलकर भी पैसे उधार नहीं देने चाहिए. आइए इस खबर में जानते हैं कि वे कौन लोग हैं.
आपके आस-पास ऐसे लोग होते हैं जिनके बारे में आप जानते होंगे कि ये कई लोगों को धोखा दे चुके हैं. ऐसे लोगों पर तो आपको भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए.
अगर आपने ऐसे लोगों को पैसे उधार पर दिए हैं, तो मानकर चलिए कि आपके पैसे डूबना तय हैं. ऐसे लोग अपनी बात से तुरंत पलट जाते हैं.
ऐसे लोग पैसों के लेन-देन के मामले में बिल्कुल ईमानदार नहीं होता है. किसी को भी पैसे देने से पहले उसके पुराने व्यवहार और ट्रैक रिकॉर्ड की जांच जरूर कर लेनी चाहिए.
लालची लोगों से तो जितना हो सके उतना दूर रहें. ऐसे लोग अपने फायदे को सबसे ऊपर रखते हैं. ये न तो आपके एहसास को समझेंगे और न ही आपकी मेहनत को.
ये लोग दूसरे की परेशानी को बिल्कुल नजर अंदाज कर देते हैं. चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग कभी भी पैसे वापस देने की नीयत नहीं रखते हैं.
इसलिए ऐसे लोगों को पैसे देने से पहले सोच लें. नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.
मूर्ख और नासमझ लोगों को आर्थिक मामलों की समझ नहीं होती है. वो लोग अगर उधार लेते हैं तो उसे पानी की तरह बहा देते हैं.
जब पैसे वापस करने की बात आती है, तो वो कर्जा वापस नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि पैसा कमाना कितना कठिन होता है.
अहंकारी लोगों को तो बिल्कुल भी पैसा नहीं देना चाहिए. अहंकार इंसान की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है. ऐसे लोग कभी भी अपनी गलती नहीं मानते हैं और न ही किसी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं.
जब आप ऐसे व्यक्ति को पैसे उधार देते हैं, तो वह उसे अपनी शान मान बैठता है. पैसे वापस मांगने पर वह उल्टा आपसे झगड़ा करने पर उतर आता है.
चाणक्य नीति के अनुसार, अहंकारी और अभिमानी स्वभाव के लोगों को कभी भी उधार नहीं देना चाहिए.
जो इंसान बात-बात पर झूठ बोलता हो, उसके साथ कभी भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. झूठा व्यक्ति कब आपके पैसे लेकर मुकर जाएगा, इसका कोई भरोसा नहीं होता है.
वो अपनी बात साबित करने के लिए कई तरह के झूठ बोल सकता है. कई बार तो वो ये तक कह देता है कि उसने आपसे कोई पैसे लिए ही नहीं हैं.
इसलिए झूठ बोलने वाले लोगों से हमेशा आर्थिक मामलों में दूरी बनाकर ही रखना समझदारी होती है.
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक मान्यताओं और आचार्य चाणक्य की नीतियों पर आधारित हैं. हम इनकी शत-प्रतिशत सटीकता या परिणामों का दावा नहीं करते हैं.