App

Haryana में SIR की बढ़ी समयसीमा, अब 30 नवंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट; जानें नई तारीख

हरियाणा में SIR के तहत लंबित फॉर्म, नोटिस और दस्तावेजों के सत्यापन को देखते हुए चुनाव आयोग ने दावे-आपत्तियों के निपटारे की तारीख 20 नवंबर और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर 2026 कर दी है.

Haryana में SIR की बढ़ी समयसीमा, अब 30 नवंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट; जानें नई तारीख
Image Credit: Haryana में SIR की बढ़ी समयसीमा, अब 30 नवंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट; जानें नई तारीख

हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 कर दी है. वहीं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर की बजाय 30 नवंबर 2026 को होगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की ओर से 30 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अब तक 4,49,813 फॉर्म-6, 1,57,673 फॉर्म-7 और 3,78,094 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा 44,92,696 मतदाताओं को पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान नहीं होने अथवा मिलान में विसंगतियां पाए जाने के कारण आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे.

हरियाणा में क्यों बढ़ी SIR की तारीख?
प्रेस नोट के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 तक राज्य में 23,176 फॉर्म-6, 5,175 फॉर्म-7 और 6,058 फॉर्म-8 लंबित थे, जिन पर संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जाना बाकी था. इसके अलावा सुनवाई के लिए जारी 12,043 नोटिस और 10,44,080 BLO की फोटो अपडेट करने का काम लंबित था. इसी तरह 33,100 नोटिस और 7,59,024 फोटो अपडेट करने का काम भी संबंधित अधिकारियों के पास लंबित था.

इन लंबित मामलों और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था. आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है.

राजनीतिक दलों ने नियुक्त किए हजारों बूथ लेवल एजेंट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, राज्य के 20,864 मतदान केंद्रों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) नियुक्त किए गए हैं. इनमें भाजपा ने 19,554, कांग्रेस ने 17,127, इंडियन नेशनल लोकदल ने 2,186 और जननायक जनता पार्टी ने 1,093 एजेंट नियुक्त किए हैं. इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 314, बहुजन समाज पार्टी ने 146 और आम आदमी पार्टी ने 54 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं.

(विजय राणा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More