)
लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के ब्रेकअप खबरें आ रही हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ये फैसला इब्राहिम ने लिया है. हालांकि, अभी तक पलक या इब्राहिम में से किसी ने भी पब्लिकली इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है.
रिपोर्ट में एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को यह भी बताया कि इन दोनों के साथ होने वाली शूटिंग या तो रद्द कर दी गई है या फिर रोक दी गई है. उनके अलग होने के कारण के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया, 'हमें नहीं पता... लेकिन उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है, और वे दोनों अपनी पर्सनल बातें पब्लिक नहीं करते. फिलहाल, वे दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देंगे.'
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक और एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम के बीच डेटिंग की अफवाहें पहली बार 2022 में उठीं. तब वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ स्पॉट हुए थे. उस दौरान पलक पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए.
बीते कुछ सालों में दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसमें छुट्टियां मनाने के दौरान की फोटोज भी शामिल हैं. हालांकि, पलक या इब्राहिम में से किसी ने भी कभी पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. दिसंबर 2024 में पलक की मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी अपनी बेटी के डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी चर्चाओं का उनसे कोई लेना-देना नहीं है.
श्वेता ने कहा था, 'अब अफवाहों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इतने सालों में मैंने समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ 4 घंटे की होती है. उसके बाद वे उस खबर को भूल जाते हैं, तो फिर परेशान क्यों होना? अफवाहों की मानें तो मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है, और मैं हर साल शादी कर रही हूं. इंटरनेट के हिसाब से तो मेरी पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है. अब इन बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता. पहले पड़ता था, जब सोशल मीडिया नहीं था और कुछ पत्रकार आपके बारे में अच्छी बातें लिखना पसंद नहीं करते थे. एक्टर्स के बारे में नेगेटिव बातें ज्यादा बिकती हैं. उस दौर का सामना करने के बाद अब इन चीजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.'
बता दने कि पलक तिवारी जल्द ही आनंद तिवारी के अगले OTT प्रोजेक्ट में नजर आएगी. इसमें उनके साथ विशाल जेठवा भी होंगे. अभी फिल्म या सीरीज के नाम और रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, अगर इब्राहिम अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान की अगली फिल्म 'डिलेर' है. इसमें वह श्रीलीला के साथ नजर आएंगे.