)
अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में पहुंच चुकीं सामंथा ने अपने पहले महीने से लेकर अब तक की फिटनेस जर्नी का एक कोलाज शेयर किया है. इस वीडियो में वह डंबल पास में रखकर आराम से वेटेड स्क्वाट्स करती नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "#9. The final lap." यह लाइन साफ बताती है कि वह अपनी इस खूबसूरत जर्नी के बिल्कुल आखिरी पड़ाव पर हैं और पूरी तरह से एक्साइटेड हैं.
प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर लोग आराम करने की सलाह देते हैं, लेकिन सामंथा ने इस दौरान अपनी हेल्थ और फिटनेस को एक नया ही आयाम दिया है. कुछ समय पहले उन्होंने अपने प्रीनेटल स्ट्रेंथ-ट्रेंडिंग सेशन की एक झलक शेयर करते हुए बहुत गहरी बात कही थी. उन्होंने लिखा था कि आजकल उनका वर्कआउट थोड़ा अलग है. अब बात खुद को हद से ज्यादा थकाने या पुश करने की नहीं है, बल्कि अपने शरीर की बात को बेहतर तरीके से सुनने और समझने की है. उनका यह कूल और बैलेंट अप्रोच यंग लड़कियों और होने वाली मांओं के लिए एक बहुत बड़ी सीख है कि प्रेग्नेंसी में खुद को एक्टिव रखना कितना जरूरी है.
सिर्फ पर्सनल लाइफ ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सामंथा के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है. कुछ दिन पहले ही 'सिटाडेल: हनी बनी' की इस स्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी कई बड़ी सफलताओं का जश्न मनाया था. उनका परफ्यूम ब्रांड 120 करोड़ रुपये के रेवेन्यू मार्क को पार कर चुका है. इसके अलावा उनकी फिल्म 'माई इंटी बंगााराम' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छुआ था. साथ ही वह लोकप्रिय कुलिनरी रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करती हुई भी नजर आ चुकी हैं.
सामंथा और उनके पति, जाने-माने फिल्ममेकर राज निदिमोरू अपनी जिंदगी के इस सबसे खूबसूरत चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इस जोड़े ने हाल ही में कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में 'सीमंथम' यानी पारंपरिक बेबी शॉवर बड़े प्यार से सेलिब्रेट किया था.
आपको याद दिला दें कि पिछले साल दिसंबर 2025 में इन दोनों ने ईशा योग सेंटर के लिंगा भैरवी मंदिर में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे. फैंस अपने चहेते स्टार्स की इस नई शुरुआत को देखकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.