SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भाई के साथ शुरू किया था कारोबार, अब आ गई है विवाद की नौबत? चाणक्य की इस रणनीति से बचेगा आपका साम्राज्य

फैमिली बिजनेस में भाइयों के बीच होने वाले विवाद और हितों के टकराव को सुलझाने के लिए आचार्य चाणक्य की नीतियां बहुत कारगर हैं. जानिए कैसे सही रणनीतियों से आप अपना कारोबार और रिश्ते दोनों बचा सकते हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 01, 2026, 01:53 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:05 PM IST
Join

आज के समय में सगे भाई मिलकर फैमिली बिजनेस करते हैं या किसी नए स्टार्टअप की शुरुआत करते हैं. पहले तो सब अच्छा रहता है.

लेकिन कुछ समय बाद जब कारोबार बढ़ जाता है और पैसे अच्छे आने लगते हैं, तब पैसों के लेन-देन को लेकर आपस में मनमुटाव होने लगता है.

अब जब अपना भाई ही अपने सामने आ जाए, तो सिर्फ रिश्ता ही नहीं, बल्कि सालों से बनाया गया बिजनेस भी डूबने के कगार पर आ जाता है.

अगर आपके परिवार में भी ऐसी समस्या है, तो आचार्य चाणक्य की कुछ नीतियां हैं जो आपको इस समस्या से बाहर निकाल सकती हैं.

आज हम इस खबर में चाणक्य के उन खास नीतियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें अपनाकर रिश्ते और बिजनेस दोनों को बचाया जा सकता है.

बिजनेस और रिश्ते एक साथ नहीं...

बिजनेस की दुनिया में आचार्य चाणक्य के बताए गए एक नियम को सबसे जरूरी माना जाता है. वो कहते हैं कि हमारे पारिवारिक रिश्ते और बिजनेस के फैसले बिल्कुल अलग-अलग चीजें हैं.

जब भाई बिजनेस पार्टनर बनते हैं, तो अक्सर भावनाओं में आकर बिना किसी लिखित समझौते के काम शुरू कर देते हैं.

फिर आगे चलकर जब बड़ा मुनाफा या नुकसान होता है, तो वही आपसी प्यार बाद में झगड़े की वजह बन जाता है.

चाणक्य का कहना है कि बिजनेस में एक-दूसरे की क्या जिम्मेदारी रहेगी, क्या हिस्सेदारी रहेगी, इन्हें कागजों पर साफ-साफ दर्ज करवा लेना चाहिए.

भाई-भाई के रिश्ते को घर तक ही रखें. कारोबार के काम में सिर्फ एक प्रोफेशनल पार्टनर की भूमिका निभानी चाहिए.

जिम्मेदारियों का बंटवारा

बिजनेस में कभी-कभी ऐसा होता है कि एक भाई कुछ और चाहता है और दूसरा भाई कुछ और चाहता है.

आगे चलकर जब ऐसा बार-बार होता है, तो यह आपसी लड़ाई में बदल जाता है.

चाणक्य कहते हैं कि ऐसी समस्या आने से पहले दोनों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बांट लेना चाहिए. किस विभाग में कौन फैसला लेगा, ये बिजनेस शुरू करते समय ही तय कर लेना चाहिए.

समय पर बातचीत है सबसे बड़ा हथियार

भाइयों के ज्यादातर बिजनेस आपसी मनमुटाव की वजह से डूबते हैं. अगर आपस में आप एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करेंगे, तो धीरे-धीरे मन में शिकायतें पलने लगती हैं.

चाणक्य कहते हैं कि किसी व्यापारी को अपने पार्टनर से बातचीत बंद नहीं करनी चाहिए. अगर बिजनेस में कोई समस्या आ रही है, तो उसे अपने भाई या पार्टनर से तुरंत बात करके सुलझाना चाहिए.

योगदान के हिसाब से मिलने चाहिए पैसे

हम हमेशा यह सोचते हैं कि सामने वाला हमारा भाई है, तो वह भी हमारे हित के लिए ही सोचेगा. लेकिन ये हमेशा नहीं होता है.

जब बिजनेस का सालाना टर्नओवर सामने आता है, तो पैसे बांटते समय लोगों के अंदर अपना स्वार्थ आ ही जाता है.

चाणक्य नीति के अनुसार, बिजनेस के फैसलों में हमेशा निष्पक्षता होनी चाहिए. अगर कोई भाई कंपनी के लिए ज्यादा मेहनत कर रहा है या अधिक पूंजी लगा रहा है, तो उसके योगदान के आधार पर उसे उसका सही हिस्सा मिलना चाहिए.

जब अलग होना ही एकमात्र रास्ता बचे

अगर तमाम कोशिशों के बाद भी भाइयों के बीच का तनाव खत्म नहीं हो रहा और हर दिन बिजनेस को नुकसान हो रहा है, तो समझदारी इसी में है कि सम्मानजनक तरीके से रास्ते अलग कर लिए जाएं.

कारोबार का बंटवारा हो जाना पूरे परिवार के बर्बाद होने से कहीं बेहतर है. कानूनी और पारदर्शी तरीके से अलग होकर भी आप एक-दूसरे के भाई बने रह सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक नीतियों और व्यावसायिक प्रबंधन के दृष्टिकोण पर आधारित हैं.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES