SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुध की वक्री चाल: जल्‍द बदलेगा खेल! 4 राशि वालों के काम और दिमाग पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसे मिलेगा लाभ

बुध जल्‍द ही वक्री होने वाले हैं और उसका असर लोगों के व्‍यापार, करियर, व्‍यवहार, बुद्धि आदि पर पड़ सकता है. यह प्रभाव किन राशियों के लिए शुभ रह सकता है और किनके लिए अशुभ, जानिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 14, 2026, 05:24 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 05:25 AM IST
Image Credit: बुध की उल्‍टी चाल 4 राशियों पर अशुभ, 3 राशियों के लिए शुभ और बाकी के लिए मिला-जुला असर डालने वाली साबित हो सकती है. (Photo:AI)
Join

ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, कारोबार और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है. बुध तेजी से चलकर राशि बदलने वाले ग्रह हैं. 24 अक्‍टूबर 2026 को बुध वक्री होने जा रहे हैं, यानी कि अब उल्‍टी चाल चलेंगे. ग्रह की उल्‍टी चाल उसकी ऊर्जा बढ़ा देती है और उसके काम करने का तरीक बदल देती है. जिससे ग्रह के सामान्‍य प्रभाव में भी फर्क आता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को बुध मार्गी होंगे. इस बार धन-समृद्धि देने वाले ग्रह शुक्र की राशि तुला में बुध की वक्री चाल किस राशि पर क्‍या असर डालने वाली है जयपुर के ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानते हैं.

इन राशियों को परेशान करेंगे वक्री बुध

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आपकी छोटी गलती भी इमेज खराब करने में बड़ा रोल निभा सकती है. लिहाजा काम में लापरवाही करने, शॉर्टकट लेने से बचें.  

कन्या राशि: कन्‍या राशि वालों के लिए इस बात की आशंका बन रही है कि आप जरूरी लिखा-पढ़ी, ईमेल करने या रिपोर्ट भेजने में गलती कर सकते हैं. बेहतर है कि जरूरी काम दोबारा चैक करने के बाद ही आगे बढ़ाएं. कुछ लोगो दुविधा के शिकार हो सकते हैं.

मकर राशि : मकर राशि वालों की बोली पर बुध का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. गलत समय पर गलत बात बोलने से बचें. बेहतर है पहले सोचें, फिर प्रतिक्रिया दें.

मीन राशि: मीन राशि के लोग बिना सोचे-समझे निवेश न करें. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें. खासकर जिन लोगों ने नई गाड़ी ली है, वे संभलकर गाड़ी चलाएं.

(यह भी पढ़ें: जून 2027 तक इन 4 राशियों पर शनि का शिकंजा टाइट! मुश्किल से कटेगा साढ़ेसाती-ढैय्या का आखिरी दौर) 

वक्री बुध देंगे लाभ

मेष राशि: बुध की वक्री चाल मेष राशि वालों की शब्‍दों की धार तेज कर सकती है. आप अच्‍छे कम्‍युनिकेशन की दम पर काम बना लेंगे. धन वृद्धि हो सकती है. पुराने कामों, निवेश से लाभ हो सकता है.

वृष राशि : वृष राशि वालों की बॉस के सामने इमेज दिनों-दिन बेहतर हो सकती है. नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की होगी. कोई समस्‍या थी, तो दूर हो सकती है. धन से जुड़े मामले बनेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे.

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले यदि लापरवाही न करें तो समय अच्‍छा है. रुका हुआ पैसा मिलने से वो काम हो सकते हैं, जिन्‍हें आप लंबे समय से करने की सोच रहे थे.  

बाकी कुंभ, सिंह, धनु, वृश्चिक आदि राशियों पर बुध की उल्‍टी चाल का मिला-जुला प्रभाव पड़ सकता है.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES