SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रातभर भगवान के सामने रखा रह गया भोग? सुबह उठकर सबसे पहले करें ये काम, जानें फ्रिज में प्रसाद रखने का नियम

भगवान के सामने भोग रखने के नियम बताए गए हैं. अगर गलती से पूरी रात भर भगवान के सामने भोग रखा रह जाए तो सुबह उसका क्या करना चाहिए? साथ ही प्रसाद ज्‍यादा हो तो उसे फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं. जानिए जरूरी नियम.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 13, 2026, 10:39 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 10:43 AM IST
Image Credit: घर के मंदिर में भोग से जुड़े नियम और बचे हुए प्रसाद को फ्रिज में रखके का सही तरीका. (Photo:AI)
Join

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में भोग लगाना, पूजा का जरूरी हिस्‍सा होता है. जिसके लिए नियम भी बताए गए हैं कि किस देवी-देवता को क्‍या भोग लगाना है, भोग लगाने का तरीका क्‍या है, भोग कितनी देर बाद हटाना चाहिए, आदि. ताकि भोग की पवित्रता बरकरार रहे. लेकिन कई बार जाने-अनजाने में गलतियां हो जाती हैं, जैसे - रात भर भगवान के सामने भोग रह जाना. ऐसे में सवाल उठता है कि रात भर खुले रखे भोग में चीटी, कीड़े आदि न आ गए हों, ऐसे में इसे ग्रहण करें या न करें, या इसका क्‍या करें?

ऐसे प्रसाद का क्‍या करें?

आमतौर पर पूजा के बाद भगवान के सामने भोग को 15 से 20 मिनट तक ही रखना चाहिए और उसके बाद उसे हटाकर ससम्‍मान स्‍वयं ग्रहण कर लें या लोगों में बांट दें. लेकिन अनजाने में कभी घंटों तक या पूरी रात भगवान के सामने भोग रखा रह जाए तो उसे फेंकें नहीं. उसका अपमान न करें, न ही घबराएं. बल्कि सबसे पहले भगवान से क्षमा मांगें. इसके बाद सम्‍मान से प्रसाद हटाएं और पूजा स्‍थल की सफाई करें.

- यदि प्रसाद में केला जैसा बिना कटा हुआ फल है, उसमें चींटी आदि नहीं लगी है तो खा सकते हैं. वरना सारी चीजें गाय को खिला दें.

- खीर, पंचामृत आदि सूंघने में ठीक लगें तो यह सोचकर ग्रहण न करें कि वे ठीक हैं. हो सकता है रात में उसके खुला रहने के दौरान कोई कीड़ा आदि गया है.

- हां साबुत फल या पैक की हुई सूखी मिठाई है तो उसे चैक करने के बाद ग्रहण कर सकते हैं.

प्रसाद फ्रिज में रखने का नियम

वैसे तो भगवान को उतना ही भोग लगाएं जो कुछ देर सभी को बांटने और स्‍वयं ग्रहण करने में खत्‍म हो जाए. यदि किसी कारणवश ज्‍यादा मात्रा में भोग, प्रसाद चढ़ाया गया है और वह बच गया है तो उसे फ्रिज में रखते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखें.

- प्रसाद ढंक कर रखें.

- ध्‍यान रखें कि फ्रिज में अन्‍य कोई तामसिक चीज न हो. वरना प्रसाद की सात्विकता खत्‍म हो सकती है.

- बेहतर है कि ऐसी चीजें जो लोगों को बांटी जा सकें, समय रहते बांट दें. ताकि प्रसाद खत्‍म न हो.

मंदिरों में होते हैं अलग नियम 

इस मामले में घर के मंदिर या पूजा घर की तुलना, मुख्‍य मंदिरों से न करें. मंदिरों के अपने नियम और परंपराएं होती हैं. वहां शयन भोग भगवान को अर्पित किए जाते हैं. उनके भोग सेवा के समय भी अलग-अलग होते हैं. वहां के प्रशिक्षित पुजारी मंदिर की आगम या संप्रदाय परंपरा के अनुसार भोग लगाते तथा हटाते हैं. घर में भोग लगाते समय यह ध्‍यान में रखें कि भोग की असली भावना यह नहीं है कि भोग कितनी देर देवी-देवता के सामने रखा गया बल्कि भोग तैयार करने, भगवान से भोग ग्रहण करने की सच्‍चे मन से की गई प्रार्थना का है. साथ ही भोग की स्‍वच्‍छता और सात्विकता का है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित पूजा-पद्धतियों और सामान्य खाद्य सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन पर आधारित है. भोग और प्रसाद से जुड़े नियम अलग-अलग परिवारों एवं परंपराओं में भिन्न हो सकते हैं. प्रसाद ग्रहण करने से पहले उसकी ताजगी और सुरक्षित रखे जाने की स्थिति का ध्यान जरूर रखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES