Bhai Dooj Muhurat: आज भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट, बहनें न करें ये गलतियां, सही मंत्र-विधि भी जान लें
भाई दूज का पावन दिन आज है और बहनों को भाईयों को तिलक लगाने के लिए दोपहर में कुछ देर का समय ही मिलेगा. यूं कहें कि इस साल यह पर्व मनाने के लिए 2 घंटे 10 मिनट का ही सबसे शुभ मुहूर्त है.
भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव मनाने का दिन भाई दूज पर्व 11 नवंबर 2026 यानी कि आज है. वैसे तो साल में 3 बार यह पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन, होली और दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार मनाते हैं. इस तरह कह सकते हैं कि भाई दूज पर्व साल में 3 बार मनाते हैं लेकिन दिवाली वाला भाई दूज सबसे खास होता है.
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे और उनके घर भोजन किया था. साथ ही बहन यमुना के आदर सत्कार से प्रसन्न होकर वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर आकर तिलक लगवाएगा और भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का डर नहीं रहेगा. इसलिए इस दिन को यम द्वितीया भी बहते हैं.
भाई दूज का सबसे शुभ मुहूर्त
इस साल भाई दूज पर्व के दिन तिलक लगाने के लिए दोपहर में सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का समय मिलेगा. दरअसल, यह भाई दूज मनाने का सबसे शुभ मुहूर्त है. मशहूर ज्योतिषाचार्य पंडित अजय भाम्बी के अनुसार, दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक है.
तिलक लगाने की सही विधि
भाई को सम्मान से चौकी या आसन पर बिठाएं. उसका मुख उत्तर पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में हो. फिर उसके सिर पर रुमाल रखें. उसका हल्दी-कुमकुम और अक्षत से तिलक करें, आरती उतारें. उसका मुंह मीठा करें. फिर भाई, बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लें, उसे प्रेम से अपनी सामर्थ्य अनुसार भेंट में पैसे या तोहफा दें.
साथ ही भाई को तिलक लगाते समय यह मंत्र पढ़ें -
''गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें फूले फलें।।''
(यह भी पढ़ें - Bhai Dooj Wishes 2026: भाई-बहन की यारी सबसे प्यारी...' भाई दूज पर अपनों को भेजें ये इमोशनल मैसेज, भर आएंगी आंखें)
भाई दूज पर बहनें न करें ये गलतियां
- तिलक लगाते समय भाई का मुख दक्षिण दिशा की ओर न हो. भाई को इस तरह बैठाएं कि उसका मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में हो.
- इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें.
- भाई-बहन आपस में झगड़ा न करें और न ही एक-दूसरे को गलत शब्द कहें.
(Disclaimer- इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक परंपराओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. Zee News इनकी पुष्टि नहीं करता है. तिथि और मुहूर्त की जानकारी विभिन्न पंचांगों के अनुसार दी गई है, स्थानीय पंचांगों में समय में कुछ अंतर हो सकता है.)