Baby Names On Moon: हिंदू धर्म में चंद्रमा को देव मानकर पूजा जाता है. चंद्रमा शांति, सुंदरता और सकारात्मकता का प्रतीक है. अगर आपका बेटा शरद पूर्णिमा पर जन्मा है या इस पर्व के आसपास जन्मा है तो आपको अपने बच्चे के लिए चंद्रमा से जुड़े कुछ सुंदर नाम चुनने चाहिए. यहां हम चंद्र देव से प्रेरित कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. चंद्र देव से जुड़ा नाम बच्चों के लिए शुभ माना गया है. आइए नामों की लिस्ट देखें.
चित्रांक- इस नाम का अर्थ है चंद्रमा की तरह सुंदर व्यक्ति.
मोनांक- मोनांक का अर्थ है चंद्रमा जैसा शांत और गंभीर व्यक्ति.
रोहनिश- यह भी चंद्रमा का दूसरा नाम है जिसका अर्थ है रोहिणी के स्वामी यानी चंद्रमा.
शशांक- चंद्रमा के काले धब्बे को पुराने समय से ही खरगोश माना गया यानी शश. चंद्रमा पर शश का चिह्न होने के कारण इसे शशांक कहा गया.
मृगांक- इस नाम का अर्थ है जिसके अंक में या हृदय पर हिरण का चिह्न हो वो चंद्रमा.
मयंक- इस नाम का अर्थ है चंद्रमा जैसा शीतल, शांत और उज्ज्वल व्यक्ति.
हिमांशु- यह भी चंद्र देव से जुड़ा नाम है. वो जिसकी किरणें शीतल हो या बर्फ जैसी ठंडी हो.
चित्रेश- इस नाम का अर्थ है चमक का स्वामी, इसका एक अर्थ है आश्चर्यजनक रूप से सुंदर होना जोकि चंद्रमा है.
शशि- यह चंद्र देव का ही एक और नाम है.
नीलेश- चंद्र देव को नीलेश कहते हैं जिसका मतलब है नीले आकाश का स्वामी यानी चंद्रमा.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग मन के शांत और कोमल होते हैं. गुस्सा नहीं करते हैं. गुस्सा आता भी है तो देर तक नहीं टिकता है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग रूप-रंग से बहुत सुंदर और आकर्षक होते हैं. विशेषकर इनकी आंखें बहुत सुंदर होती है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग कला, संगीत, कविता आदि में बहुत गुणी होते हैं. बहुत कल्पनाशील होते हैं.
बहुत जल्दी लोगों की बातें अपने दिल पर ले लेते हैं. दूसरों का दुख इन्हें भी बहुत दुखी कर देता है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है. ऐसे लोगों को जीवन में धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोगों का मन थोड़ा चंचल होता है और एक जगह ज्यादा देर नहीं टिकता है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग भावनाओं में बह जाते हैं और कई बार गलत फैसला ले लेते हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, संस्कृत ग्रंथों और सामान्य ज्योतिष पर आधारित है. नामों के अर्थ और व्यक्तित्व से जुड़ी बातें मान्यता हैं, वैज्ञानिक तथ्य नहीं. नाम चुनने से पहले परिवार और ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.